लोगान्स्क पर बहुत जल्द हो सकता है रूस का क़ब्ज़ा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i113360-लोगान्स्क_पर_बहुत_जल्द_हो_सकता_है_रूस_का_क़ब्ज़ा
पूर्वी यूक्रेन के दोनबास इलाक़े में रूसी सेनाएं लगातार आगे बढ़ती जा रही हैं और कहा जाता है कि पूरे लोगान्स्क प्रांत पर रूस का क़ब्ज़ा बहुत क़रीब है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०२, २०२२ १३:०९ Asia/Kolkata
  • लोगान्स्क पर बहुत जल्द हो सकता है रूस का क़ब्ज़ा

पूर्वी यूक्रेन के दोनबास इलाक़े में रूसी सेनाएं लगातार आगे बढ़ती जा रही हैं और कहा जाता है कि पूरे लोगान्स्क प्रांत पर रूस का क़ब्ज़ा बहुत क़रीब है।

यूक्रेन के सैनिक अधिकारियों ने मीडिया को बताया है कि सीवीर और दोनेस्क में रूसी सेनाओं के साथ हमारी लड़ाई आमने सामने की हो रही है, रूसी सेना इस शहर पर क़ब्ज़े के लिए भरपूर ताक़त इस्तेमाल कर रही है। यूक्रेन की सेना ने अपनी पोज़ीशन को मज़बूत करने की कोशिश की तो रूसी सेना ने रसद पहुंचाने वाली लाइन को बुरी तरह निशाना बनाया।

यूक्रेन की सेना का कहना है कि उसने पिछले 24 घंटे में रूस के कम से कम 8 बड़े हमलों का सामना किया है जो लोगान्स्क और दोनेस्क में अलग अलग स्थानों पर हुए हैं।

लोगान्स्क के स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि रूसी सेना इस पूरे इलाक़े के 70 प्रतिशत से अधिक भाग पर क़ब्ज़ा कर चुकी है, हालात बेहद गंभीर हैं और यूक्रेन की सेना को रूस के हमलों का सामना करने के लिए भारी मात्रा में हथियारों की ज़रूरत है। अधिकारियों का कहना है कि हालात इतने जटिल हो गए हैं कि अब इस शहर से नागरिकों को बाहर निकाल पाना असंभव हो गया है क्योंकि गोलियों की बरसात हो रही है।

ब्रितानी इंटेलीजेन्स ने भी अपनी समीक्षा में कहा है कि रूसी सेना और उसकी घटक फ़ोर्सेज़ लगातार प्रगति कर रही हैं अलबत्ता उनकी रफ़तार कम है।

इस इलाक़े को यूक्रेन के अन्य इलाक़ों से जोड़ने वाले रास्तों पर नियंत्रण के लिए लड़ाई चल रही है और रूसी सेना इन रास्तों को निशाना बना रही है।

इस बीच अमरीकी विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन ने कहा कि उनका देश वार्ता में यूक्रेन की पोज़ीशन मज़बूत करने के लिए उसकी सामरिक मदद करता रहेगा। रूस ने इसे आग में घी डालने की कोशिश बताया है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए