इथियोपिया में 230 से अधिक लोगों की हत्या कर दी गयी
(last modified Mon, 20 Jun 2022 11:44:34 GMT )
Jun २०, २०२२ १७:१४ Asia/Kolkata
  • इथियोपिया में 230 से अधिक लोगों की हत्या कर दी गयी

अफ्रीकी देश इथोपिया में हत्या की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ओरोमिया इलाके में रविवार की रात अमहारा जनजाति के करीब 250 लोगों की हत्या कर दी गयी।

यह हमला देश के ओरोमिया गांव में हुआ है। आशंका है कि विद्रोही गुट ओरोमो लिबरेशन आर्मी (ओएलए) ने इस नृशंस वारदात को अंजाम दिया है। इथोपिया में पिछले कुछ सालों में जनजातीय तनाव की यह सबसे बड़ी खतरनाक घटना है।

हमले में बचे कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने इन हमलों के लिए ओरोमो लिबरेशन आर्मी को जिम्मेदार ठहराया है। एक बयान में ओरोमिया क्षेत्रीय सरकार ने भी ओएलए को दोषी ठहराया और कहा कि ओएलए ने सुरक्षा बलों द्वारा शुरू किए गए अभियानों का विरोध करने के चलते यह हमला किया। हालांकि, ओलए के प्रवक्ता ओदा तरीबी ने इन आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने इस वारदात के लिए सेना और स्थानीय मिलिशिया को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि हमारे लड़ाके उस इलाके में कभी नहीं गए, जहां हमला हुआ है।

स्थानीय निवासी और प्रत्यक्षदर्शी अब्दुल सईद ताहिर ने बताया है कि 'मैंने करीब 230 शवों को खुद गिना है। यह हमारे जीवन की सबसे दर्दनाक घटना है, जहां सैकड़ों लोगों को निर्ममता से कत्ल कर दिया गया। फिलहाल हम इनकी लाशों को सामूहिक कब्रिस्तान में दफन कर रहे हैं और इसी से मरने वालों की संख्या का पता चला। हो सकता है कि मरने वालों की संख्या और हो।

ज्ञात रहे कि इथियोपिया कई क्षेत्रों में व्यापक जातीय तनाव का सामना कर रहा है। जनजातियों के बीच ऐतिहासिक और राजनीतिक कारणों से तनाव हैं। इथियोपिया की करीब 11 करोड़ की आबादी के बीच दूसरा सबसे बड़ा जातीय समूह अमहारा समुदाय है जिसे अब टार्गेट किया जा रहा है।  MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए