अमरीका, पहली अश्वेत महिला सुप्रीम कोर्ट की जज बनीं
अमेरिका में केतनजी ब्राउन जैक्सन सुप्रीम कोर्ट की पहली अश्वेत महिला जज बन गई हैं।
उन्होंने इस पद की शपथ ली। यह अमेरिका के इतिहास में पहली बार हुआ है जब कोई अश्वेत महिला देश की सर्वोच्च अदालत की न्यायाधीश बनी. अप्रैल में सीनेट ने जज केतन जी ब्राउन जैक्सन के समर्थन में 53 में से 47 वोट दिए थे।
इस साल फरवरी में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने केतनजी ब्राउन जैक्सन को सुप्रीम कोर्ट के लिए मनोनित किया था. इस ऐलान के साथ बाइडेन ने अपने उस चुनावी वादे को भी पूरा किया, जिसमें उन्होंने देश के सुप्रीम कोर्ट में अश्वेत महिला को भेजने की बात कही थी।
राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा था कि सीनेट द्वारा न्यायाधीश जैक्सन का चुना जाना अमेरिका के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है. हमने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की विविधता को प्रतिबिंबित करने की दिशा में एक और कदम उठाया है। जैक्सन एक अविश्वसनीय जज होंगी, मुझे यह पल उनके साथ शेयर की खुशी हो रही है।
केतनजी ब्राउन जैक्सन इससे पहले संघीय अपीलीय अदालत में जज थीं। संघीय अदालत में न्यायाधीश के तौर पर काम करने का उन्हें 9 साल का अनुभव है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में पिछली दो सदी से श्वेत पुरुष जज ही हैं। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए