रूस और यूक्रेन ने एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए
https://parstoday.ir/hi/news/world-i114980-रूस_और_यूक्रेन_ने_एक_महत्वपूर्ण_समझौते_पर_हस्ताक्षर_कर_दिए
रूस और यूक्रेन के अधिकारियों ने काला सागर के रास्ते यूक्रेन से अनाज के निर्यात की अनुमति देने के एक समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २३, २०२२ ०६:५५ Asia/Kolkata
  • रूस और यूक्रेन ने एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए

रूस और यूक्रेन के अधिकारियों ने काला सागर के रास्ते यूक्रेन से अनाज के निर्यात की अनुमति देने के एक समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

जंग लड़ रहे दोनों पड़ोसी देश विश्व में सबसे ज़्यादा खाद्य पदार्थ निर्यात करने वाले देश हैं, लेकिन फ़रवरी में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से काला सागर से निर्यात का रास्ता बंद हो गया था, जिससे दुनिया भर में खाने की चीज़ों का संकट पैदा हो गया और मंहगाई बढ़ गई।

इस बीच, तुर्की के शहर इस्तांबुल में तुर्क राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोगान और संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की उपस्थिति में यूक्रेन और रूस के अधिकारियों ने एक मिरर समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत यूक्रेन से काला सागर के ज़रिए अनाज का निर्यात हो सकेगा।

रूस का कहना है कि वह समुद्र के रास्ते अनाज की ढुलाई करने वाले मालवाहक जहाज़ों पर हमला नहीं करेगा।

समझौते के तहत यूक्रेन भी कुछ शर्तें मानने को तैयार हो गया है। उसे खाद्य पदार्थ ले जाने वाले जहाड़ों की जांच की अनुमति देनी होगी। जांच की ज़िम्मेदारी एक तीसरे देश तुर्की की होगी। जांच के दौरान यह देखा जाएगा कि कहीं हथियारों की सप्लाई तो नहीं की जा रही है। msm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें