अमरीका में फिर हो सकती है 9/11 जैसी घटनाः ट्रम्प
https://parstoday.ir/hi/news/world-i11584-अमरीका_में_फिर_हो_सकती_है_9_11_जैसी_घटनाः_ट्रम्प
अमरीका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ने चेतावनी दी है कि देश में ग्यारह सितंबर से भी अधिक ख़तरनाक हमले हो सकते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १६, २०१६ १०:३३ Asia/Kolkata
  • अमरीका में फिर हो सकती है 9/11 जैसी घटनाः ट्रम्प

अमरीका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ने चेतावनी दी है कि देश में ग्यारह सितंबर से भी अधिक ख़तरनाक हमले हो सकते हैं।

डोनल्ड ट्रम्प ने अपने एक साक्षात्कार में कहा कि अमरीकियों को जाग जाना चाहिए क्योंकि भविष्य में एेसे हमले हो सकते हैं जिनकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने अपनी डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन पर शाब्दिक हमला करते हुए कहा कि पलायन के संबंध में उनकी नीतियां इस प्रकार के ख़तरे का कारण बनेंगी।

ट्रम्प ने कहा कि क्लिंटन सीरियाई पलायनकर्ताओं को अमरीका में लाना चाहती हैं जिनके पास कोई पहचान पत्र भी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह काम अमरीका की सुरक्षा को ख़तरे में डाल देगा। उल्लेखनीय है कि पलायनकर्ताओं विशेषकर मुसलमानों के बारे में डोनल्ड ट्रम्प के बयानों से अमरीका के राजनैतिक हल्क़ों में हंगामा मचा हुआ है। (HN)