सैकड़ो सैनिक बंधक बना लिये गये
समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार इथोपिया के अलगाववादी गुट तिगरा ने इस देश के सैकड़ो सैनिकों को बंधक बना लिया।
तिगरा ने बंधक बनाये गये सैनिकों की तस्वीरों को प्रकाशित करके दावा किया है कि उसने इथोपियाई सेना के सैकड़ों जवानों को बंधक बना लिया है। "डिफेन्स अरबिक" वेब साइट के अनुसार पिछले एक हफ्ते से तिगरा गुट के अर्धसैनिकों और इथोपियाई सेना के जवानों के मध्य लड़ाई हो रही है।
तिगरा गुट ने जो तस्वीरें और वीडियो जारी किया है उसमें दावा किया गया है कि इथोपियाई सेना, अपनी सैनिक कमी को पूरा करने के लिए बच्चों का प्रयोग कर रही है और यह ऐसा विषय है जिसे तिगरा गुट कर रहा है जबकि अदीस अबाबा ने उसका खंडन किया है।
पिछले साल 24 नवंबर को भी तिगरा ने कुछ तस्वीरें प्रकाशित करके 11 हज़ार इथोपियाई सैनिकों को बंधक बनाये जाने का दावा किया था और उसका यह दावा सैनिक हल्कों की चिंता का कारण बना था।
पांच महीनों के बाद यह लड़ाई दोबारा ऐसी स्थिति में आरंभ हो गयी है जब युद्धरत दोनों पक्षों में से हर एक दूसरे को युद्ध विराम के उल्लंघन का ज़िम्मेदार बता रहा है। प्रचारिक सूत्रों के अनुसार तिगरा गुट के गढ़ मिकीली में हवाई हमला होने के बाद इस लड़ाई ने ज़ोर पकड़ लिया है।
बुधवार को जारी होने वाली विज्ञप्ति में इथोपियाई सरकार ने दावा किया है कि तिगरा गुट ने लड़ाई को सूडान की सीमा के निकट तक पहुंचा व फैला दिया है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!
फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें