कई महीने के बाद अमरीका और तालेबान के अधिकारियों की मुलाक़ात
https://parstoday.ir/hi/news/world-i117376-कई_महीने_के_बाद_अमरीका_और_तालेबान_के_अधिकारियों_की_मुलाक़ात
अमरीका के वरिष्ठ अधिकारियों और तालेबान के बीच मुलाक़ात हुई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०९, २०२२ ०९:३७ Asia/Kolkata
  • कई महीने के बाद अमरीका और तालेबान के अधिकारियों की मुलाक़ात

अमरीका के वरिष्ठ अधिकारियों और तालेबान के बीच मुलाक़ात हुई है।

यह मुलाक़ात शनिवार को जुलाई के अंत में अल क़ायदा के सरगना अयमन अल-ज़वाहिरी को अमरीका द्वारा मार गिराए जाने के दावे के बाद पहली बार हुई है।

अमरीका ने तालेबान के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत के लिए सीआईए के उप निदेशक डेविड कोहेन और अफ़ग़ानिस्तान के मामले में विदेश विभाग के ज़िम्मेदार अफ़सर टॉम वेस्ट को कतर की राजधानी दोहा भेजा जबकि तालेबान के प्रतिनिधिमंडल में उनके ख़ुफ़िया प्रमुख अब्दुल हक़ वास़िक़ शामिल थे।

शनिवार को हुई बैठक में सीआईए के उप निदेशक डेविड कोहेन और तालेबान के वासिक़ की मौजूदगी दोनों पक्षों के आतंकवाद विरोधी प्रयासों में सहयोग पर ज़ोर देने का संकेत देती है। वाइट हाउस ने हाल ही में कहा था कि आतंकवाद के ख़िलाफ तालेबान के साथ सहयोग का कार्य प्रगति पर है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें