यूक्रेन, भारतीय नागरिकों के लिए जारी हुई नई एडवाइज़री
भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में अब भी रह रहे भारतीय नागरिकों को तुरंत यूक्रेन को छोड़ने को लेकर ताजा एडवाइज़रीजारी की है।
कीएव स्थित भारतीय दूतावास ने इससे पहले 19 अक्तूर को भी यूक्रेन छोड़ने की एडवाइज़री जारी की थी। अपनी इस ताज़ा एडवाइज़री में दूतावास ने लिखा कि 19 अक्तूबर को दूतावास द्वारा जारी एडवाइज़री की निरंतरता में, यूक्रेन में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे उपलब्ध साधनों से तुरंत यूक्रेन छोड़ दें।
यूक्रेन की राजधानी में भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा गया है कि कुछ भारतीय नागरिक पिछली सलाह के अनुसार यूक्रेन छोड़ चुके हैं, दूतावास ने कुछ नंबर भी शेयर किए हैं, जिस पर यूक्रेन में फंसे भारतीय लोग बॉर्डर पार करने के दौरान किसी भी सहायता के लिए संपर्क कर सकते हैं। इससे पूर्व जारी एडवाइज़री में सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति और शत्रुता के बढ़ने के मद्देनज़र भारतीयों से देश छोड़ने या यूक्रेन की यात्रा न करने का भी आग्रह किया गया था।
ताज़ा एडवाइज़री रूस के उस बयान के बाद सामने आई है कि यूक्रेन अपने ही क्षेत्र में ‘डर्टी बम’ का इस्तेमाल करने की तैयारी कर रहा है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए