अमरीका के मध्यावधि चुनावों में ट्रम्प को धांधली की आशंका
https://parstoday.ir/hi/news/world-i118350-अमरीका_के_मध्यावधि_चुनावों_में_ट्रम्प_को_धांधली_की_आशंका
अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन नेता डोनल्ड ट्रम्प ने मध्यावधि चुनाव के लिए होने वाली वोटिंग के दौरान, वोटिंग मशीनों की ख़राबी पर संदेह जताया है।   
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०९, २०२२ ०७:२८ Asia/Kolkata
  • अमरीका के मध्यावधि चुनावों में ट्रम्प को धांधली की आशंका

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन नेता डोनल्ड ट्रम्प ने मध्यावधि चुनाव के लिए होने वाली वोटिंग के दौरान, वोटिंग मशीनों की ख़राबी पर संदेह जताया है।   

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन नेता डोनल्ड ट्रम्प ने मध्यावधि चुनाव के लिए होने वाली वोटिंग के दौरान, वोटिंग मशीनों की ख़राबी पर संदेह जताया है।   

ट्रम्प ने एरिज़ोना, डेट्रॉइट, पेंसिल्वेनिया, न्यू जर्सी और अन्य क्षेत्रों में चुनावों की निनिष्पक्षता पर सवाल उठाया और मीडिया को निशाना बनाते हुए कहाः नक़ली मीडिया इन मुद्दों को नहीं उठाता है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, एरिज़ोना राज्य के मार्कोपा काउंटी में चुनाव अधिकारियों ने बताया कि 223 मतदान केंद्रों में लगभग 20 फ़ीसद वोटिंग मशीनों ने मतों को दर्ज नहीं किया है।

हालांकि मध्यावधि चुनाव में सत्ताधारी पार्टी डेमोक्रेट, रिपब्लिकन पार्टी से पिछड़ती नज़र आ रही है। हाउस ऑफ़ रिप्रज़ेंटेटिव में रिपब्लिकन पार्टी काफ़ी बेहतर स्थिति में नज़र रही है।

154 सीटों पर बढ़त के साथ रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत लगभग तय माना जा रहा है। 435 सीटों के सदन में बहुमत के लिए किसी एक पार्टी को 218 सीटों की ज़रूरत होती है। जबकि सीनेट में डेमोक्रेट और रिपब्लिकन पार्टी के बीच काफ़ी कड़ी टक्कर नज़र रही है।

सीनेट में इस वक़्त डेमोक्रेट्स के हिस्से में 41 सीटें हैं और रिपब्लिकन 43 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बहुतमत के लिए यहां 50 सीटों की ज़रूरत है। msm