अमरीका निर्मित मिसाइल से यूक्रेन का हमला लोहान्स्क पर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i118482-अमरीका_निर्मित_मिसाइल_से_यूक्रेन_का_हमला_लोहान्स्क_पर
यूक्रेन के सैनिकों ने अमरीका के HIMARS मिसाइल से लोहान्स्क पर हमला किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १२, २०२२ १७:२२ Asia/Kolkata
  • अमरीका निर्मित मिसाइल से यूक्रेन का हमला लोहान्स्क पर

यूक्रेन के सैनिकों ने अमरीका के HIMARS मिसाइल से लोहान्स्क पर हमला किया है।

मेहर समाचार एजेन्सी के अनुसार लोहान्स्क रिपब्लिक ने शनिवार को एक बयान जारी करके बताया है कि यूक्रेन की सेना ने अमरीकी मिसाइल सिस्टम हिमार्स से लोहान्स्क के इस्ताख़ानून नगर पर दो मिसाइल दाग़ें।

इस बयान के अनुसार यूक्रेन की सेना लोहान्स्क और दोनेत्स्क के आवासीय क्षेत्रों पर हमले कर रही है।  इससे पहले रूस के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी करके लोहसन्स्क पर यूक्रेन के एक हमले को विफल बनाए जाने की सूचना दी थी। 

रूस के रक्षामंत्री सरगेई शुईगो कहते हैं कि आम लोगों को क्षतिग्रस्त करने के उद्देश्य से यूक्रेन के सैनिक आम लोगों पर हमले कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि यूक्रेन के सैनिक ज़ाप्रोज़िया परमाणु बिजलीघर पर हमले कर रहे हैं।  वे लोगों पर जानबूझकर हमले कर रहे हैं।  जहां भी कुछ लोग एकत्रित होते हैं उनपर हमले किये जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि यूक्रेन युद्ध आरंभ हुए अब 9 महीने होने को आ रहे हैं।  इस युद्ध के दुष्प्रभाव अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई दे रहे हैं।  रूस का कहना है कि अमरीका और पश्चिमी देश यूक्रेन को हथियार देकर यूक्रेन युद्ध को बढ़ा रहे हैं।  माॅस्को के अनुसार पश्चिम की ओर से यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई, इस युद्ध के लंबे खिचने का कारण बनी है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें