अफ़ग़ानिस्तान में मारा गया दाइश का वरिष्ठ कमान्डर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i11902-अफ़ग़ानिस्तान_में_मारा_गया_दाइश_का_वरिष्ठ_कमान्डर
अफ़ग़ानिस्तान के रक्षामंत्रालय ने घोषणा की है कि ज़ाबुल प्रांत में आतंकी गुट दाइश का एक सरग़ना मुहम्मद अली मारा गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १८, २०१६ १६:०६ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान में मारा गया दाइश का वरिष्ठ कमान्डर

अफ़ग़ानिस्तान के रक्षामंत्रालय ने घोषणा की है कि ज़ाबुल प्रांत में आतंकी गुट दाइश का एक सरग़ना मुहम्मद अली मारा गया है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, अफ़ग़ानिस्तान के रक्षामंत्रालय ने बुधवार को एक बयान जारी करके कहा कि ज़ाबुल प्रांत के शाह-जू शहर में मंगलवार को यह कमान्डर मारा गया।

पिछले दिनों भी अफ़ग़ान रक्षामंत्रालय ने देश के पूर्वी प्रांत कुनड़ में दाइश के एक अन्य कमान्डर शफ़ीक़ अब्बास के मारे जाने की सूचना दी थी। इससे पहले अफ़ग़ानिस्तान के गृह और रक्षामंत्रालयों ने नंगरहार प्रांत में दाइश के कमान्डरों और कई आतंकियों के मारे जाने की सूचना दी थी।

ज्ञात रहे कि अफ़ग़ानिस्तान के कुनड़, नंगरहार, ग़ोर, ज़ाबुल, फ़राह और ग़ज़नी प्रांतों में दाइश के आतंकी सक्रिय हैं। (AK)