अफ़ग़ानिस्तान में 8000 अमरीकी जासूस सक्रिय
वर्तमान समय में अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका के 8000 जासूस सक्रिय हैं।
काबुल से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान के संचार माध्यमों ने अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेन्सी के उप महानिदेशक रेकलेंग के हवाले से लिखा है कि वाशिंगटन ने सन 2001 से अबतक अपने 8000 कर्मचारियों को अफ़ग़ानिस्तान से संबन्धित जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए भेजा है।
इस अमरीकी अधिकारी का कहना है कि इन अमरीकी जासूसों का मुख्य कार्य, टेलिफोनी वार्ताओं को सुनकर उसकी रिपोर्ट तैयार करना है। उन्होंने कहा कि यह काम तालेबान से मुक़ाबले के लिए किया जा रहा है।
यह एेसी स्थिति में है कि जब दो साल पहले अफ़ग़ानिस्तान की सरकार ने अमरीकियों द्वारा अफ़ग़ानिस्तान में टेलिफोन वार्ता सुने जाने का कड़ा विरोध किया था किंतु यह प्रक्रिया अब भी जारी है।