पेरिस में फ़ायरिंग 2 हताहत 6 घायल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i119918-पेरिस_में_फ़ायरिंग_2_हताहत_6_घायल
फ़्रांस की राजधानी पेरिस में एक व्यक्ति ने फ़ायरिंग कर दी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। मीडिया ने बताया कि एक व्यक्ति ने अचानक लोगों की भीड़ पर फ़ायर खोल दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २४, २०२२ ०६:१९ Asia/Kolkata
  • पेरिस में फ़ायरिंग 2 हताहत 6 घायल

फ़्रांस की राजधानी पेरिस में एक व्यक्ति ने फ़ायरिंग कर दी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। मीडिया ने बताया कि एक व्यक्ति ने अचानक लोगों की भीड़ पर फ़ायर खोल दिया।

बताया जाता है कि हमलावर को गिरफ़तार कर लिया गया है वह 60 साल का है जबकि कुछ का कहना है कि हमला करने वाला व्यक्ति लगभग 70 साल का है।

एक फ़्रांसीसी मीडिया संस्थान ने बताया कि हमला अहमद कारया कुर्द कल्चरल सेंटर में हुआ। एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना था कि उसने कम से कम सात या आठ फ़ायरिंग की आवाज़ें सुनीं।

अभी इस घटना का ब्योरा नहीं मिला है और यह भी मालूम नहीं हो सका है कि हमलावर ने क्यों यह क़दम उठाया।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें