Jan ०६, २०२३ ०९:१४ Asia/Kolkata
  • पुतीन ने किसके कहने पर यूक्रेन में दो दिन के संघर्ष विराम का दिया आदेश? यमन पर हमला करने वाले सऊदी अरब को लेनी चाहिए सीख!

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन ने रूस के आध्यात्मिक नेता पैट्रिआर्क किरिल के अनुरोध के बाद रुढ़िगत क्रिसमस की पूर्व संध्या पर यूक्रेन में अस्थायी संघर्ष विराम का आदेश दिया है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन ने यूक्रेन में दो दिनों के युद्धविराम का ऐलान किया है। यह युद्धविराम ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस के अवसर पर किया गया है। पुतीन ने कहा है कि रूसी सेना ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस की पूर्व संध्या और क्रिसमस के दिन यूक्रेन में हमले नहीं करेगी। ऐसे में 6 और 7 जनवरी को रूस-यूक्रेन युद्ध में काफ़ी अहम दिन माना जा रहा है। रूसी ऑर्थोडॉक्स ईसाई यूरोप के बाक़ी कैथोलिक ईसाइयों के जैसे 25 दिसंबर को क्रिसमस नहीं मनाते हैं। इस युद्ध विराम की पैरवी रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख पैट्रिआर्क किरिल ने की थी। उन्होंने यूक्रेन युद्ध में शामिल सभी पक्षों से क्रिसमस पर शांति बनाए रखने की अपील की थी, ताकि ऑर्थोडॉक्स लोग क्रिसमस की पूर्व संध्या और ईसा मसीह के जन्म के दिन सेवाओं में भाग ले सकें। पुतीन के इस आदेश को रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय क्रेमलिन ने जारी किया है। इसमें पुतीन ने कहा कि परम पावन पैट्रिआर्क किरिल की अपील को देखते हुए मैं रूसी संघ के रक्षा मंत्री को 6 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे से 24:00 बजे तक यूक्रेन में संघर्ष विराम व्यवस्था शुरू करने का निर्देश देता हूं। उन्होंने आगे कहा कि जिस क्षेत्र में संघर्ष हो रहा है, वहां बड़ी संख्या में ऑर्थोडॉक्स विश्वास का पालन करने वाले नागरिक रहते हैं। हम यूक्रेनी पक्ष से युद्ध विराम की घोषणा करने का आह्वान करते हैं और उन्हें क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सेवाओं में भाग लेने का अवसर देते हैं।

इस बीच रूसी मीडिया स्पुतनिक के अनुसार, यूक्रेनी अधिकारियों ने पैट्रिआर्क किरिल की युद्धविराम की अपील को खारिज कर दिया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति विलोदेमिर ज़ेलेंस्की के सलाहकार मिखाइलो पोडोलीक ने रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च पर युद्ध के प्रचारक और यूक्रेनियों के नरसंहार के लिए आह्वान के रूप में कार्य करने का आरोप लगाया। पोडोलीक ने किरिल के अनुरोध को एक निंदक जाल और प्रचार के हथियार के रूप में चित्रित किया। उन्होंने दावा किया कि रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च विश्व स्तर पर ऑर्थोडॉक्स ईसाइयों के लिए कोई अथॉरिटी नहीं है। वहीं सोशल मीडिया पर रूसी राष्ट्रपति पुतीन के इस क़दम की जमकर तारीफ़ हो रही है, साथ ही लोग सऊदी अरब के आले सऊद शासन की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए लिख रहे हैं कि रियाज़ में बैठ शासकों को पुतीन से सबक़ सीखना चाहिए, क्योंकि सऊदी अरब जिस देश पर सात वर्षों से पाश्विक हमले कर रहा है वह भी एक मुस्लिम देश है, लेकिन सऊदी अरब ने रमज़ान और ईद के दिन भी अपने हमले जारी रखे, जिसमें मस्जिदों में नमाज़ पढ़ रहे रोज़ेदार भी शहीद हुए हैं। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे

टैग्स