विदेशी यात्रियों को अब चीन में नहीं किया जाएगा कैरेंटीन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i120410-विदेशी_यात्रियों_को_अब_चीन_में_नहीं_किया_जाएगा_कैरेंटीन
चीन ने अपने देश में विदेशी यात्रियों के लिए बनाए गए कैरेंटीन के नियम को हटा लिया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jan ०८, २०२३ १८:४५ Asia/Kolkata
  • विदेशी यात्रियों को अब चीन में नहीं किया जाएगा कैरेंटीन

चीन ने अपने देश में विदेशी यात्रियों के लिए बनाए गए कैरेंटीन के नियम को हटा लिया है।

पिछले तीन वर्षों के दौरान चीन आने वाले विदेशी यात्रियों को कैरेंटाइन किया जाता था।  बताया जा रहा है कि चीन ने अब इस नियम को हटा लिया है। 

इससे पहले तक यह होता था कि विश्व के किसी भी देश से यदि कोई भी व्यक्ति चीन आना चाहता था तो उसके लिए कैरेंटाइन होना अनिवार्य था।  यहां तक कि अगर वह चीनी नागरिक है और विदेश से आ रहा है तो उसके लिए भी यही नियम लागू होता था। 

विदेशी नागरिकों के लिए ज़रूरी होता था कि वे पहले से निर्धारित किये गए होटलों में जाकर कुछ समय कैरेंटाइन में गुज़ारें।  अब यह नियम हटाया जा रहा है।  कल चीन में सिंगापूर और टोरंटो से आने वाले 387 यात्रियों को इन बातों का सामना नहीं करना पड़ा जिससे पता चलता है कि कैरेंटीन का नियम हटाए जाने के बाद यह विदेशी यात्रियों का पहला जत्था है जो चीन पहुंचा है।  इन यात्रियों को कोविड-19 से संबन्धित किसी भी नियम का सामना नहीं करना पड़ा। 

इसी बीच सीजीटीएन वेब साइट ने लिखा है कि चीन में विदेशी यात्रियों के प्रवेश के लिए कैरेंटाइन का नियम समाप्त हो जाने के बावजूद उनको एनटीपीसीआर से संबन्धित वैध प्रमाण पेश करना होगा। 

याद रहे कि हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया था कि चीन में कोरोना की नई लहर के कारण वहां के अस्पताल बीमारों से भरते जा रहे हैं।  हालांकि चीन की ओर से इस बारे में कहा गया है कि कोरोना से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या अधिक नहीं है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें