जापान के पूर्व प्रधानमंत्री के हत्यारे को मौत की सज़ा संभव
(last modified Sat, 14 Jan 2023 05:36:02 GMT )
Jan १४, २०२३ ११:०६ Asia/Kolkata
  • जापान के पूर्व प्रधानमंत्री के हत्यारे को मौत की सज़ा संभव

जापान के अभियोजकों ने इस देश के पूर्व प्रधानमंत्री के हत्यारे पर औपचारिक रूप में हत्या का आरोप लगाया है।

शिंजे आबे के हत्यारे यामागामी को मौत की सज़ा दी जा सकती है।  यह बात जापानी मीडिया ने शुक्रवार को बताई है। 

इससे पहले जापान की पुलिस ने कहा था कि शिंजे आबे के हत्यारे यामागामी को संभवतः मौत की सज़ा दी जा सकती है।  जूलाई में जापान के नारा नगर में एक रेलवे स्टेशन के बाहर चुनावी सभा के दौरान तेत्सुया यामागामी ने इस देश के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजे आबे पर बंदूक से हमला कर दिया था। 

इस घटना के बाद यामागामी को गिरफ़्तार कर लिया गया।  उसकी मानसिक स्थति का पता लगाने के लिए पिछले छह महीने से उसे एक हिरासत केन्द्र में रखा गया था।  बताया जा रहा है कि यामागामी की मानसिक स्थति सामान्य पाई गई हैं  एसे में उसपर हत्या का मुक़द्दमा चलाया जाएगा।  यमागामी पर शस्त्र नियंत्रण क़ानून के उल्लंघन का भी मामला दर्ज है। 

पूछताछ के दौरान शिंजे आबे के हत्यारे यामागामी ने बताया कि जिस धार्मिक संगठन से मैं बहुत नफ़रत करता था उसी संगठन के साथ शिंजे आबे के संबन्ध थे।  पुलिस का कहना है कि तेत्सुया यामागामी ने हिरासत के दौरान बताया कि यूनिफिकेशन नामक जिस संगठन से आबे के संबन्ध थे उसको उसकी मां ने इतना अधिक चंदा दिया जिसके कारण मेरा परिवार दीवालिया हो गया।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे

टैग्स