ज़ेलेंस्की के बयान, काम को ख़राब कर रहे हैंः ज़ाख़ारोवा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i120808-ज़ेलेंस्की_के_बयान_काम_को_ख़राब_कर_रहे_हैंः_ज़ाख़ारोवा
मारिया ज़ाख़ारोवा ने यूक्रेन के राष्ट्रपति के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २१, २०२३ १६:०८ Asia/Kolkata
  • ज़ेलेंस्की के बयान, काम को ख़राब कर रहे हैंः ज़ाख़ारोवा

मारिया ज़ाख़ारोवा ने यूक्रेन के राष्ट्रपति के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

ज़ाख़ारोवा कहती हैं कि यूक्रेन की युद्धोन्मादी नीतियों ने वार्ता को असंभव बना दिया है।

रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़ाख़ारोवा ने दावोस की बैठक में यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेंलेंस्की के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कही है।  ज़ेलेंस्की ने दावोस बैठक में कहा था कि पुतीन के साथ वार्ता संभव नहीं है। 

ज़ाख़ारोवा के अनुसार इस बयान ने पुनः सिद्ध कर दिया है कि वास्तविकता से दूर वह गुट जो युद्धोन्मादी और ग़ैर ज़िम्मेदार है, अब वह ही कीएव की नीतियां निर्धारित कर रहा है।  उन्होंने कहा कि इन परिस्थतियों में यूक्रेन के साथ बात कैसे हो सकती है?

रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने क्रीमिया प्रायद्वीप पर हमले के लिए यूक्रेन को तरह-तरह के हथियार दिये जाने के संबन्ध में चेतावनी दी।  उन्होंने कहा कि यह काम झड़पों के बढ़ने का कारण बनेगा।  ज़ाख़ारोवा के अनुसार पश्चिम के इस प्रकार के कामों को माॅस्को उकसाने वाली कार्यवाही मानता है।  मास्को का कहना है कि इस प्रकार के क्रियाकलाप, झड़पों में वृद्धि का कारण बनेंगे जिसके परिणाम स्वरूप हताहतों और घायलों की संख्या में वृद्धि होगी।

रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने पश्चिमी देशों द्वारा यूक्रेन के लिए अधिक से अधिक हथियार भेजने के विषय की ओर संकेत करते हुए कहा कि इसके माध्यम से पश्चिम, विगत की तुलना में यूक्रेन युद्ध में अधिक हस्तक्षेप करता हुआ दिखाई दे रहा है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें