परमाणु समझौता अभी मरा नहीं है, बोरेल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i120886-परमाणु_समझौता_अभी_मरा_नहीं_है_बोरेल
यूरोपीय संघ की विदेश नीति के प्रमुख जोसेप बोरेल ने कहा है कि परमाणु समझौता अभी मरा नहीं है, लेकिन इसकी बहाली के लिए होने वाली वार्ता में भी कोई प्रगति नहीं हुई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २४, २०२३ ०८:५२ Asia/Kolkata
  • परमाणु समझौता अभी मरा नहीं है, बोरेल

यूरोपीय संघ की विदेश नीति के प्रमुख जोसेप बोरेल ने कहा है कि परमाणु समझौता अभी मरा नहीं है, लेकिन इसकी बहाली के लिए होने वाली वार्ता में भी कोई प्रगति नहीं हुई है।

सोमवार को ब्रसेल्स में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक में बोरेल ने ईरान परमाणु समझौते के बारे में पूछे गए सवाल के बारे में यह टिप्पणी की।

ग़ौरतलब है कि 2015 में हुए इस समझौते से अमरीका ग़ैर क़ानूनी रूप से 2018 में निकल गया था और उसने फिर से ईरान पर कड़े प्रतिबंध लागू कर दिए थे। हालांकि जो बाइडन ने राष्ट्रपति बनने के बाद इसमें फिर से अमरीका की वापसी की इच्छा जताई थी, जिसके लिए कई चरणों की वार्ता के बाद भी कोई प्रगति हासिल नहीं हो सकी।

बोरेल से जब पूछा गया कि क्या परमाणु वार्ता फिर से शुरू होगी और ईरान के ख़िलाफ़ लगे प्रतिबंध हटा लिए जायेंगे, तो उन्होंने कहाः वार्ता को फ़िलहास होल्ड पर रख दिया गया है।

वियना में कई महीनों की वार्ता के अनुभव से स्पष्ट होता है कि अमरीका में आंतरिक मतभेदों और वाशिंगटन पर इस्राईल के दबाव के चलते, व्हाइट हाउस सिर्फ़ समय बर्बाद कर रह है और वह परमाणु समझौते में वापसी के लिए गंभीर नहीं है। msm