पुलिस के हाथों अमरीका में फिर एक अश्वेत की हत्या
(last modified Sat, 28 Jan 2023 10:58:43 GMT )
Jan २८, २०२३ १६:२८ Asia/Kolkata
  • पुलिस के हाथों अमरीका में फिर एक अश्वेत की हत्या

अमरीका में पुलिस के हाथों एक अश्वेत युवा की मौत के बाद भारी विरोध प्रदर्शन हुए हैं।

अमरीका की पुलिस ने टायर निकोलस नामक 29 वर्षीय युवक को ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के आरोप में पकड़ा था।  गिरफ़्तारी के दौरान पुलिस ने उसकी पिटाई की।  बाद में उसको अस्पताल भेज दिया गया जहां पर टायर निकोलस की मौत हो गई।  यह घटना सात जनवरी की बताई जा रही है।  

बाद में अश्वेत टायर नकोलस की मौत के बारे में एक वीडियो सामने आया जिसके बाद  इस घटना को लेकर अमरीका के मेम्फिस नगर में व्यापक प्रदर्शन हुए। 

शुक्रवार को जारी होने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस ने टायर निकोलस को पकड़ने के बाद बेरहमी से पीटा था।  वीडियो में उसको मां-मां चिल्लाते हुए सुना जा सकता है।  निकोलस पुलिस के सामने गिड़गिड़ा रहा था कि मुझको घर जाने दो लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी।  वह कह रहा था कि मैं तो केवल घर जाना चाह रहा था।

टायर निकोलस का चार वर्षीय एक बच्चा है।  उसके परिवार वालों ने पुलिस पर रंगभेद के आरोप लगाए हैं।  उनका यह कहना है कि टायर निकोलस यदि अश्वेत नहीं होता तो उसके साथ एसा कुछ भी नहीं किया जाता।  टायर निकोलस की पुलिस के हाथो मौत के बाद अमरीका के कई नगरों में विरोध प्रदर्शन किये गए हैं। 

Mapping Police Violence के नए आंकड़ों के अनुसार अमरीका में सन 2022 में पुलिस के हाथों 1176 लोग मारे गए थे।  विशेषज्ञों का कहना है कि यह संख्या पुलिस की बर्बरता की सूचक है।  अमरीका में आए दिन अश्वेों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही के समाचार सामने आते रहते हैं।  एसा पहले भी कई बार हो चुका है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें

टैग्स