यूक्रेन का दावा, जर्मनी को मदद पर मजबूर कर देंगे
https://parstoday.ir/hi/news/world-i121460-यूक्रेन_का_दावा_जर्मनी_को_मदद_पर_मजबूर_कर_देंगे
यूक्रेन के राष्ट्रपति का कहना है कि वह जर्मनी को यूक्रेन की मदद करने के लिए मजबूर करेंगे।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Feb ११, २०२३ ०९:०५ Asia/Kolkata
  • यूक्रेन का दावा, जर्मनी को मदद पर मजबूर कर देंगे

यूक्रेन के राष्ट्रपति का कहना है कि वह जर्मनी को यूक्रेन की मदद करने के लिए मजबूर करेंगे।

यूक्रेन के राष्ट्रपति विलोदीमीर ज़ेलेंस्की ने कहा कि वह जर्मनी को कीव की मदद करने के लिए मजबूर करेंगे और इस देश को समझाएंगे कि यह मदद यूक्रेन के लिए नहीं बल्कि सभी यूरोपीय देशों के लिए है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति विलोदीमीर ज़ेलेंस्की ने गुरुवार को कहा कि वह बर्लिन को कीव की मदद करने के लिए मजबूर करेंगे।

उन्होंने कहा कि मैं जर्मन चांसलर सोल्ट्ज को यूक्रेन की मदद करने के लिए मजबूर करूंगा और मैं उन्हें समझाऊंगा कि यह मदद हमारे लिए नहीं बल्कि सभी यूरोपीय देशों के लिए है।

रूस के साथ युद्ध के लिए यूक्रेन को लंबी दूरी की मीज़ाइल प्रणाली और युद्धक विमान उपलब्ध न कराने के लिए यूरोपीय और अमेरिकी अधिकारियों के दबाव के बावजूद, कीव का दावा है कि इस मुद्दे को सुलझा लिया गया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख, एंड्री यरमक ने दावा किया है कि कीव को युद्धक विमानों और लंबी दूरी के हथियारों की डिलीवरी का समाधान हो गया है, लेकिन अधिक जानकारी देने से इनकार किया है।

इससे पहले, पोलैंड के प्रधान मंत्री माटुस्ज़ मोरवीकी ने कहा कि नैटो ने यूक्रेन को लड़ाकू जेट भेजने का फैसला नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को लड़ाकू विमान मुहैया कराने का फैसला नैटो के बुनियादी फ़ैसले में शामिल नहीं है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें