मेरे होते हुए यूक्रेन पर हमला न होताः ट्रम्प
https://parstoday.ir/hi/news/world-i121796-मेरे_होते_हुए_यूक्रेन_पर_हमला_न_होताः_ट्रम्प
अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति कहते हैं कि मेरे सत्ता में रहते यूक्रेन पर हमला नहीं हो सकता था।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २२, २०२३ ०५:५७ Asia/Kolkata
  • मेरे होते हुए यूक्रेन पर हमला न होताः ट्रम्प

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति कहते हैं कि मेरे सत्ता में रहते यूक्रेन पर हमला नहीं हो सकता था।

डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि अगर वे सत्ता में होते तो यूक्रेन पर हमला नहीं होता।  उन्होंने कहा कि 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में उनकी जीत की स्थति में रूस, यूक्रेन पर हमला नहीं करता। 

फ्लोरिडा में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि अगर मैं इस समय वाइट हाउस में होता तो रूस, यूक्रेन पर हमला नहीं कर सकता था।  ट्रम्प ने कहा कि पुतीन के साथ मेरे बहुत अच्छे संबन्ध हैं।  उन्होंने कहा कि मैं आज भी यूक्रेन संकट का समाधान कराने में सक्षम हूं।  इसको मैं 24 घंटों के भीतर हल करा सकता हूं।

इसी के साथ अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का कहना था कि यूक्रेन के बारे में अमरीका के वर्तमान राष्ट्रपति की नीतियां हमें तीसरे विश्व युद्ध की ओर ले जा रही हैं।  ट्रम्प के अनुसार अगर आप यूक्रेन के बारे में बाइडेन की नीतियों पर कुछ ग़ौर करें तो पाएंगे कि वे बहुत ही सुनियोजित ढंग से दुनिया को तीसरे महायुद्ध की ओर खींच रहे हैं।  यह बहुत ही ख़तरनाक है।

ज्ञात रहे कि यूक्रेन की औचक यात्रा के बाद अमरीका के वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि हम यूक्रेन की सहायता करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को अमरीका का समर्थन आगे भी जारी रहेगा।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए