आज सुबह फिर भूकंप के तेज़ झटके महसूस किये गये
https://parstoday.ir/hi/news/world-i122322-आज_सुबह_फिर_भूकंप_के_तेज़_झटके_महसूस_किये_गये
अफगानिस्तान में एक और भूकंप के झटके महसूस किए गए। आज गुरूवार की सुबह 7 बजकर 06 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 मापी गई।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०९, २०२३ ०७:०३ Asia/Kolkata
  • आज सुबह फिर भूकंप के तेज़ झटके महसूस किये गये

अफगानिस्तान में एक और भूकंप के झटके महसूस किए गए। आज गुरूवार की सुबह 7 बजकर 06 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 मापी गई।

भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद में था। इसमें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। इससे पहले मंगलवार देर रात 1:40 बजे अफगानिस्तान के काबुल में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था।

अफगानिस्तान में मंगलवार को भूकंप 69.51 के देशांतर और 34.53 के अक्षांश पर 136 किलोमीटर की गहराई पर आया था। अफगानिस्तान में इस महीने में तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

तुर्किये और सीरिया में 6 फरवरी को आए विनाशकारी भूकंप में 52,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। तुर्किये में अब तक 45,000 से ज्यादा लोगों ने भूकंप में जान गंवा दी है। तुर्किये और सीरिया में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था जिससे जानमाल की भारी तबाही हुई है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें