ब्रिटिश सांसदों की ताइवान यात्रा की चीन ने की आलोचना
ब्रिटेन के कुछ सांसदों द्वारा ताइवान की यात्रा करने पर चीन ने इसकी कड़ी आलोचना की है।
लंदन में चीन के दूतावास ने रविवार को एक बयान जारी करके ताइवान जाने वाले ब्रिटेन के सांसदों की यात्रा की निंदा की है। चीन ने इस यात्रा को अपने आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप बताया है। बीजिंग का मानना है कि इस काम से ताइवान के प्रथक्तावादियों को ग़लत संदेश जाएगा।
बयान में कहा गया है कि हम इन सारे ब्रिटिश सांसदों को बताना चाहते हैं कि हर वह कार्यवाही को बीजिंग के हितों को नुक़सान पहुंचाए उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
याद रहे कि चीन, ताइवान को अपना हिस्सा मानता है। इस द्वीप को चीन से अलग करने के हर प्रयास का वह कड़ा विरोधी है। इसी बीच ताइवान के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से घोषणा की गई है कि ब्रिटेन के 6 सांसद एक प्रतिनिधिमण्डल के रूप में सोमवार को ताइवान पहुंच रहे हैं। यह शिष्टमण्डल राष्ट्रपति साई इंग वेन के साथ मुलाक़ात करेगा।
इससे पहले भी कई विदेशी शिष्टमण्डल ताइवान की यात्रा कर चुके हैं जिनका ताइवान में स्वागत किया गया हालांकि चीन ने हर बार इनका कड़ा विरोध किया है। ताइवान हमेशा ही चीन के उस दावे को नकारता रहा है कि यह द्वीप, चीन का अटूट अंग है। उसका कहना है कि केवल ताइवान के लोग ही अपने भविष्य का निर्धारण कर सकते हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए