उत्तरी कोरिया ने दाग़ी एक अन्य बैलिस्टिक मिसाइल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i122890-उत्तरी_कोरिया_ने_दाग़ी_एक_अन्य_बैलिस्टिक_मिसाइल
सोमवार को उत्तरी कोरिया ने अपने पूर्वी तट से जापान सागर की ओर बैलिस्टिक मिसाइल फाएर की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २७, २०२३ १४:१५ Asia/Kolkata
  • उत्तरी कोरिया ने दाग़ी एक अन्य बैलिस्टिक मिसाइल

सोमवार को उत्तरी कोरिया ने अपने पूर्वी तट से जापान सागर की ओर बैलिस्टिक मिसाइल फाएर की।

उत्तरी कोरिया की ओर से इस बैलिस्टिक मिसाइल को उस समय दाग़ा गया है कि जब अमरीका और दक्षिणी कोरिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास अभी हाल ही में समाप्त हुआ है।  उत्तरी कोरिया का मानना है कि यह संयुक्त सैन्य अभ्यास, पियुंगयांग पर क़ब्ज़े के उद्देश से है। 

इसी बीच दक्षिणी कोरिया की सेना ने इस बात की पुष्टि की है कि उत्तरी कोरिया ने सोमवार की सुबह अपने पूर्वी तट से जापान सागर की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दाग़ी है। 

दूसरी ओर जापान के तटरक्षक बलों ने भी यही बताया है कि उत्तरी कोरिया की ओर से आज एक बैलिस्टिक मिसाइल दाग़ी गई।  अभी तब इस मिसइाल के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है।  उत्तरी कोरिया ने 22 मार्च को भी स्ट्रैटेजिक क्रूज़ मिसाइल दाग़ी थी।  इस हिसाब से उत्तरी कोरिया ने इस महीने में सातवीं बार मिसाइल दाग़ी है। 

संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के अनुसार उत्तरी कोरिया की ओर से किसी भी प्रकार की बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण मना है।  यही कारण है कि अमरीका, जापान और दक्षिणी कोरिया ने उत्तरी कोरिया के ताज़ा बैलिस्टिक मिसाइल की भर्त्सना की है।     

 हालांकि उत्तरी कोरिया के नेता किम जांग ऊन ने वाशिग्टन और सियोल पर क्षेत्र में तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया है।  उन्होंने अपने देश की सेना को हर प्रकार की संभावित कार्यवाही करने के लिए तैयार रहने का आदेश दे दिया है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें