यमन आज स्थाई शांति के बहुत निकट हैः राष्ट्रसंघ
https://parstoday.ir/hi/news/world-i123360-यमन_आज_स्थाई_शांति_के_बहुत_निकट_हैः_राष्ट्रसंघ
राष्टसंघ के विशेष दूत का कहना है कि इस समय यमन स्थाई शांति के बहुत ही निकट पहुंच चुका है।
(last modified 2023-04-11T05:27:20+00:00 )
Apr ११, २०२३ १०:५७ Asia/Kolkata
  • यमन आज स्थाई शांति के बहुत निकट हैः राष्ट्रसंघ

राष्टसंघ के विशेष दूत का कहना है कि इस समय यमन स्थाई शांति के बहुत ही निकट पहुंच चुका है।

संयुक्त राष्ट्रसंघ में यमन के मामले में उसके विशेष दूत हेंस ग्रंडबर्ग ने सोमवार को कहा कि यमन पहुंचे सऊदी अरब और ओमान के प्रतिनिधिमण्डलों के साथ सकारात्मक वार्ता हो क्योंकि यमन संकट के कूटनीतिक समाधान का बहुत अच्छा अवसर उपलब्ध हुआ है। 

संचार माध्यमों के अनुसार सऊदी अरब के प्रतिनिधिमण्डल ने कल यमन की राजनीतिक उच्च परिषद के अध्यक्ष मेहदी अलमशात से भेंटवार्ता की।  इसी के साथ इस शिष्टमण्डल ने मुहम्मद अलहूसी के साथ भी सनआ में मुलाक़ात की।  अलमयादीन ने इस मुलाक़ात के संबन्ध में यमनी सूत्रों के हवाले से बताया है कि सऊदी अरब, यमन के साथ वर्तमान संघर्ष विराम को एक साल के लिए बढ़ाना चाहता है।  यमन की सालवेशन सरकार के राजनीतिक प्रभारी मुहम्मद अलबुख़ैती ने इस बारे में कहा कि यह दोनों के हित में है। 

याद रहे कि यमन में शांति की स्थापना के उद्देश्य से रविवार को सऊदी अरब और ओमान के दो अलग-अलग शिष्टमण्डल सनआ पहुंचे थे।  इन्होंने यमन के नेताओं के साथ अलग-अलग भेंटवार्ताएं कीं।

उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब के नेतृत्व में यूएई सहित कई देशों के गठबंधन ने मार्च 2015 को यमन पर हमला कर दिया था।  इस हमले के बाद उन्होंने यमन का चारों ओर से परिवेष्टन कर लिया।  इस बातों के परिणाम स्वरूप यमन में हज़ारों लोग मारे गए और लाखों लोग अपने ही देश के भीतर पलायन पर मजबूर हो गए।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए