कांगो में हमले के दौरान मारे गए 40 लोग
https://parstoday.ir/hi/news/world-i123502-कांगो_में_हमले_के_दौरान_मारे_गए_40_लोग
पूर्वी कांगो में एक सशस्त्र गुट के हमले में कम से कम 40 लोग मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-15T09:50:48+00:00 )
Apr १५, २०२३ १५:२० Asia/Kolkata
  • कांगो में हमले के दौरान मारे गए 40 लोग

पूर्वी कांगो में एक सशस्त्र गुट के हमले में कम से कम 40 लोग मारे गए हैं।

पूर्वी कांगों के स्थानीय सूत्रों ने बताया है कि इटूरी प्रांत में विद्रोही गुट कोडिको के हमले में यह लोग मारे गए।  बताया गया है कि कोडिको ने हमले में कई घरों को जला दिया।  वहां की सेना ने शुक्रवार को होने वाले इस हमल की पुष्टि की है।  मृतकों में अधिकांश नागरिक हैं।  

कोडिको के लड़ाकों ने फरवरी में भी हमला करके 32 लोगों की हत्या कर दी थी।  पूर्वी कांगो के इटूरी प्रांत में सन 2017 से सशस्त्र गुटों के हमलों का क्रम जारी है।  संयुक्त राष्ट्रसंघ के अनुसार अफ्रीकी देश कांगों में जारी अशांति के कारण पिछले छह वर्षों के दौरान वहां पर लगभग पंद्रह लाख लोग पलायन पर विवश हुए हैं।  राष्ट्रसंघ का यह भी कहना है कि यह विद्रोही समूह अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों का विस्तार करता जा रहा है। 

बताया यह जा रहा है कि पूर्वी कांगो में विभिन्न गुटों के बीच गंभीर झड़पों का मुख्य कारण क्षेत्र के प्राकृतिक स्रोतों और मूल्यवान खनिजों पर नियंत्रण स्थापित करना है जिसमें सोने और तेल के भण्डार शामिल हैं।  हालांकि कुछ गुट अपने समुदायों की रक्षा करने के लिए भी दूसरे समुदायों पर सशस्त्र हमने करते रहते हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए