फ्रांसीसी दूतावास बंद हो गया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i123786-फ्रांसीसी_दूतावास_बंद_हो_गया
फ्रांसीसी विदेशमंत्रालय ने एक विज्ञप्ति जारी करके एलान किया है कि अनिश्चितकालीन के लिए सूडान में उसने अपने दूतावास को बंद कर दिया है।
(last modified 2023-04-24T13:03:18+00:00 )
Apr २४, २०२३ १७:४२ Asia/Kolkata
  • फ्रांसीसी दूतावास बंद हो गया

फ्रांसीसी विदेशमंत्रालय ने एक विज्ञप्ति जारी करके एलान किया है कि अनिश्चितकालीन के लिए सूडान में उसने अपने दूतावास को बंद कर दिया है।

समाचार एजेन्सी रोयटर्ज़ ने रिपोर्ट दी है कि सूडान में फ्रांस का जो दूतावास था वह अनिश्चित कालीन तक अपनी गतिविधियों को पेरिस से अंजाम देगा।

सूडान में लड़ाई के तेज़ हो जाने के बाद अमेरिका, इराक, तुर्किये, सऊदी अरब सहित कई देश अपने-2 दूतावास के कूटनियकों को निकालने के प्रयास में हैं।

ज्ञात रहे कि 15 अप्रैल से सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच आरंभ होने वाली लड़ाई में अब तक कई सौ लोग मारे जा चुके हैं जबकि हज़ारों घायल हो चुके हैं।

सूडान में आरंभ होने वाली लड़ाई युद्ध जैसी है और वह अब राजधानी खारतूम के अलावा देश के दूसरे क्षेत्रों में फैल रही है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए