ज़रूरत से ज़्यादा भेजे जा रहे हैं हथियार यूक्रेन कोः ट्रम्प
https://parstoday.ir/hi/news/world-i124308-ज़रूरत_से_ज़्यादा_भेजे_जा_रहे_हैं_हथियार_यूक्रेन_कोः_ट्रम्प
यूक्रेन को अमरीका द्वारा हथियारों की सप्लाई की ट्रम्प ने निंदा की है।
(last modified 2023-05-11T05:31:47+00:00 )
May ११, २०२३ १०:५५ Asia/Kolkata
  • ज़रूरत से ज़्यादा भेजे जा रहे हैं हथियार यूक्रेन कोः ट्रम्प

यूक्रेन को अमरीका द्वारा हथियारों की सप्लाई की ट्रम्प ने निंदा की है।

डोनाल्ड ट्रम्प कहते हैं कि अमरीका की ओर से यूक्रेन को उसकी आवश्यकता से अधिक हथियारों की आपूर्ति की जा रही है। 

सीएनएन से बात करते हुए अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति ने इस देश की ओर से यूक्रेन को भेजी जाने वाली सैन्य सहायता के संबन्ध में किये गए सवाल के जवाब में कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण सवाल है।  ट्रम्प ने कहा कि हम यूक्रेन को बहुत सारे उपकरण दे रहे हैं।  उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में हमारे पास अपने लिए गोला-बारूद कम पड़ रहा है। 

डोनाल्ड ट्रम्प ने इस बात को फिर दोहराया कि अगर वे अमरीका के राष्ट्रपति होते तो यूक्रेन संकट को 24 घंटों के भीतर सुलझा देते। अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के इस बयान से पहले कि अमरीका की ओर से यूक्रेन को बहुत अधिक हथियार भेजे जा रहे हैं, कई टीकाकार भी यह कह चुके हैं कि यूक्रेन को हथियारों की अधिक सप्लाई के ही कारण यह युद्ध रुक नहीं पा रहा है। 

रूस का कहना है कि पश्चिम की ओर से यूक्रेन के लिए भारी मात्रा में हथियारों की आपूर्ति ने यूक्रेन युद्ध को लंबा बना दिया है।  मास्को के अनुसार हथियारों की इस आपूर्ति को जबतक रोका नहीं जाता उस समय तक यूक्रेन संकट के समाधान की संभावना बहुत ही धूमिल है।  ज्ञात रहे कि फरवरी 2022 से यूक्रेन युद्ध आरंभ हुआ था जो अबतक जारी है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए