ब्राज़ील में आए एक ख़तरनाक तूफान ने तबाही मचा दी
(last modified Sun, 18 Jun 2023 09:08:06 GMT )
Jun १८, २०२३ १४:३८ Asia/Kolkata
  • ब्राज़ील में आए एक ख़तरनाक तूफान ने तबाही मचा दी

ब्राज़ील में आए एक ख़तरनाक तूफान ने तबाही मचा दी है।

ब्राजील के दक्षिणी राज्य रियो ग्रांडे डो सुल में आए ख़तरनाक तफ़ान की वजह से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है।

रियो ग्रांडे डो सुल की सरकार ने एक बयान में कहा है कि तूफान के कारण मूसलाधार बारिश हुई है। 20 अन्य लापता लोगों को खोजने के लिए बाढ़ वाले इलाकों में हेलीकॉप्टर खोज चल रही है।

चक्रवात की बजह से भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। जिन इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं वहां पर हावाई सर्वेक्षण किया ज रहा है। साथ ही लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

 8 हज़ार से अधिक लोगों की आबादी वाला कारा शहर चक्रवात से सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ है। रियो ग्रांडे डो सुल के गवर्नर एडूराडो लीटे ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि 'कारा में स्थिति हमें बहुत चिंतित करती है।

अधिकारियों का कहना है कि प्रभावित क्षेत्रों के कई निवासियों ने अपने कस्बों में खाली मैदान में शरण ली है। अधिकारियों ने कई क्षेत्रों में भूस्खलन के ख़तरे के लिए चेतावनी जारी की है। (AK)