जापान सरकार की कार्यवाही के ख़िलाफ़ जनता का प्रदर्शन
जापान की जनता ने फुकुशिमा परमाणु ऊर्जा संयंत्र से दूषित पानी को प्रशांत महासागर में फेंकने की सरकार की योजना के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किए हैं।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार, फुकुशिमा के परमाणु विकिरण से दूषित पानी को समुद्र में फेंकने के ख़िलाफ सैकड़ों जापानियों ने टोक्यो में बिजली विभाग के सामने विरोध प्रदर्शन किए।
इस मौके पर प्रदर्शनकारी विभिन्न प्रकार के झंडे और बैनर लिए हुए थे और वे सरकार की योजना के खिलाफ नारे लगा रहे थे। प्रदर्शन में शामिल एक शख्स ने कहा कि जापान सरकार लोगों को धोखा दे रही है।
एक विवादास्पद कार्यवाही के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने जापान को संकटग्रस्त फुकुशिमा परमाणु ऊर्जा संयंत्र की दो साल की जांच के बाद प्रशांत महासागर में लाखों टन दूषित पानी डालने की अनुमति दे दी है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए