नाइजर में पहुंचे एक हज़ार अमरीकी सैनिक
(last modified Tue, 01 Aug 2023 09:57:17 GMT )
Aug ०१, २०२३ १५:२७ Asia/Kolkata
  • नाइजर में पहुंचे एक हज़ार अमरीकी सैनिक

अफ्रीकी देश नाइजर में लगभग एक हज़ार अमरीकी सैनिक पहुंच चुके हैं। 

अफ्रीका महाद्वीप के एक छोटे एवं निर्धन देश नाइजर में अमरीका अपनी सैन्य उपस्थिति को बढ़ा रहा है।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार पेंटागन के एक अधिकारी ने बताया है कि देश के लगभग एक हज़ार सैनिक नाइजर पहुंच चुके हैं।  बुधवार को नाइजर में एक सैन्य विद्रोह हुआ था जिसके बाद वहां के राष्ट्रपति को नज़रबंद कर दिया गया था।  वहां के संविधान को भंग करके सभी संस्थानों को निलंबित कर दिया गया है। 

नाइजर, अफ्रीका महाद्वीप का वह देश है जिसके पास यूरेनियम का बहुत बड़ा भण्डार है।  इसी के साथ नाइजर की गणना दुनिया के ग़रीब देशों में होती है।  इस देश पर बहुत अधिक ऋण भी है।  नाइजर में होने वाले सैन्य विद्रोह से अमरीका कुछ अधिक परेशान दिखाई दे रहा है।  अमरीका ने सन 2021 में एलान किया था कि उसने नाइजर में सैन्य सहायता और सैन्य प्रशिक्षण के लिए 500 मिलयन डालर दिये हैं। 

इसी बीच माली और बोरकीनाफासो जैसे देशों ने नाइजर में किसी भी प्रकार के सैन्य हस्तक्षेप के प्रति चेतावनी दी है।  इसी बीच जर्मनी के विदेशमंत्री ने कहा है कि नाइजर की वर्तमान स्थति की हम गहन समीक्षा में व्यस्त हैं।  इससे पहले जर्मनी ने प्रशिक्षणकर्ताओं के रूप में अपने सैनिक नाइजर भेजे थे।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें