अमेरिका ने अब तक यूक्रेन को कितनी सहायता दी है?
(last modified Tue, 08 Jul 2025 10:31:32 GMT )
Jul ०८, २०२५ १६:०१ Asia/Kolkata
  • अमेरिका ने अब तक यूक्रेन को कितनी सहायता दी है?
    अमेरिका ने अब तक यूक्रेन को कितनी सहायता दी है?

पार्सटुडे - जर्मनी की 'कील इंस्टीट्यूट फॉर द वर्ल्ड इकोनॉमी' ने हाल ही में अमेरिका द्वारा यूक्रेन को दी गई सहायता पर एक रिपोर्ट जारी की है।

कील इंस्टीट्यूट ने बताया कि अप्रैल तक अमेरिका ने कुल 123.3 अरब डॉलर की सैन्य और वित्तीय सहायता यूक्रेन को प्रदान की है। इसमें 69.5 अरब डॉलर सैन्य सहायता, 50.1 अरब डॉलर वित्तीय सहायता और 3.7 अरब डॉलर मानवीय सहायता शामिल है।

 

हालांकि मई के बाद से कीव को कोई अतिरिक्त वित्तीय सहायता नहीं मिली है।

 

उल्लेखनीय है कि मार्च के शुरू में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर ज़ेलेंस्की के बीच व्हाइट हाउस में हुई बहस के बाद, वाशिंगटन ने कीव को दी जाने वाली सभी सैन्य सहायता को रोक दिया था।

 

सऊदी अरब में यूक्रेनी और अमेरिकी अधिकारियों के बीच हुए वार्ता के बाद अमेरिका ने फ़िर से कीव को सहायता देने पर सहमति जताई।

 

इसके कुछ ही समय बाद अमेरिकी मीडिया ने रिपोर्ट दी कि अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने अपने सैन्य भंडार में कमी को लेकर चिंतित होकर यूक्रेन को कुछ एयर डिफेंस मिसाइलों और सटीक गोला-बारूद की आपूर्ति रोक दी है।

 

रूस ने बार-बार यूरोपीय देशों और अमेरिका द्वारा यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य सहायता के संबंध में कहा है कि पश्चिम द्वारा यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति सैन्य संघर्ष के समाधान में बाधा डालती है और नाटो देशों को इस संकट का हिस्सा बना देती है।

 

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने इस संबंध में चेतावनी देते हुए कहा है कि यूक्रेन के लिए हथियारों से भरा कोई भी क़ाफ़िला रूसी सेना के हमलों का वैध लक्ष्य होगा।

 

क्रेमलिन ने भी स्पष्ट किया है कि पश्चिमी देशों द्वारा यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति शांति वार्ता में बाधा उत्पन्न करती है। mm