नाइजर और अफ्रीकी देशों के बीच भड़की युद्ध की चिंगारी  
https://parstoday.ir/hi/news/world-i126896-नाइजर_और_अफ्रीकी_देशों_के_बीच_भड़की_युद्ध_की_चिंगारी
नाइजर के सेना जनरल ने अपने सैनिकों और देशवासियों को अफ्रीकी देशों के खिलाफ जंग के लिए तैयार रहने को कहा है।
(last modified 2023-08-04T01:06:30+00:00 )
Aug ०४, २०२३ ०५:२९ Asia/Kolkata
  • नाइजर और अफ्रीकी देशों के बीच भड़की युद्ध की चिंगारी  

नाइजर के सेना जनरल ने अपने सैनिकों और देशवासियों को अफ्रीकी देशों के खिलाफ जंग के लिए तैयार रहने को कहा है।

नाइजर की सेना ने अपने देश में तख्तापलट कर दिया है और राष्ट्रपति को नजरबंद कर दिया है। इससे नाराज़ अफ्रीकी देशों ने नाइजर की सेना को एक हफ्ते के भीतर राष्ट्रपति को बहाल करने या फिर युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा था। एक हफ्ता होने को है मगर नाइजर की सेना ने ऐसा नहीं किया।

साथ ही अब नाइजर सैन्य शासन और नागरिक समाज समूहों ने मिलकर अफ्रीकी देशों से बड़ी जंग लड़ने को तैयार रहने का ऐलान कर दिया है।

नाइजर में सत्तारूढ़ सेना और नागरिक समाज समूहों ने देशवासियों से विदेशी हस्तक्षेप के खिलाफ और देश की आजादी के लिए लड़ने के के लिए कल गुरूवार को राजधानी में एकजुट होने का आह्वान किया था।

नागरिक समाज समूह एम62 के अंतरिम समन्वयक ने कहा कि हम सभी विदेशी बलों के तत्काल बाहर निकल जाने की बात कर रहे हैं। हम देश की संप्रभुता के लिए हर प्रकार की धमकी के खिलाफ लामबंद होंगे। देश की सेना ने लोकतांत्रिक रूप से चुने गए राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम को करीब एक सप्ताह पहले अपदस्थ कर दिया था। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें