नाइजेर में सेना के ठिकाने पर फ्रांस का हमला
(last modified Thu, 10 Aug 2023 08:23:21 GMT )
Aug १०, २०२३ १३:५३ Asia/Kolkata
  • नाइजेर में सेना के ठिकाने पर फ्रांस का हमला

नाइजेर की सैन्य परिषद ने इस देश में सेना की छावनी पर फ्रांसीसी सैनिकों के आक्रमण की बात कही है। 

इस परिषद के अनुसार बुधवार को फ्रांस की सेना ने अपने घटक आतंकवादियों को स्वतंत्र कराने के लिए नाइजर की सैन्य छावनी पर हमला किया था। 

इसी बीच अल्जज़ीरा टीवी चैनेल से नाइजेर की सैन्य परिषद के हवाले से रिपोर्ट दी है कि फ्रांस की सेना ने इस देश के "लिपिताकू गोरम" नामक क्षेत्र पर हवाई हमला करके जेल में बंद 16 आतंकवादियों को आज़ाद करा लिया।  हमला करने के बाद फ्रांसीसी जहाज़ चाड चले गए। 

याद रहे कि नाइजर के राष्ट्रपति गार्ड के बलों ने 26 जूलाई को इस देश के राष्ट्रपति मुहम्मद बाज़ूम को राष्ट्रपति भवन में नज़रबंद करके उनको उनके पद से अपदस्थ कर दिया था। 

इसके बाद पहली अगस्त को पश्चिमी अफ्रीकी देशों के संगठन एकवास ने नाइजर के राष्ट्रपति को 8 दिनों के भीतर उनके पद पर आसीन नहीं किया गया तो इस संगठन की ओर से नाइजर पर हमला किया जाएगा।  नाइजेर के विरोधी गुट ने इसकी कोई परिवाह नहीं की अपसदस्थ राष्ट्रपति को उनके पद पर वापस नहीं किया। 

उल्लेखनीय है कि नाइजर, पश्चिमी एशिया का एक बड़ा देश है जो विश्व के निर्धनतम देशों की सूचि में आता है।  विश्व के इस निर्धन देश के पास यूरेनियम के बड़े-बड़े भण्डार पाए जाते हैं।  यह देश सन 1960 तक ब्रिटेन का उपनिवेश रह चुका है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें