बाइडन, ईरान की धुन पर थिरक रहे हैंः अमरीकी सीनेटर
तेहरान और वाशिंगटन के बीच क़ैदियों के आदान प्रदान के समझौते से अर्कांसस राज्य के एक कट्टरपंथी रिपब्लिकन सीनेटर टॉम कॉटन को नाराज़ कर दिया।
तेहरान और वाशिंगटन के बीच क़ैदियों की अदला-बदली और इस्लामी गणतंत्र ईरान की कई अरब डॉलर की संपत्ति के रिलीज़ पर प्रतिक्रिया देते हुए, जो कई वर्षों से अमेरिका द्वारा दक्षिण कोरिया में अवैध रूप से जब्त की गई थी, टॉम कॉटन ने इसको बाइडन द्वारा ईरान की धुन पर थिरकना क़रार दिया और इससे रोकने की मांग की।
न्यूयॉर्क टाइम्स ने पहले ख़बर दी थी कि प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के दोषी पाए गए ईरानियों की रिहाई के बदले में पांच अमेरिकी कैदियों को जेल से रिहा किया जाएगा। इस अख़बार ने यह भी दावा किया कि ईरान की करीब 6 अरब डॉलर की तेल संपत्ति भी रिलीज़ कर दी जाएगी। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए