छात्रों पर अचानक बरसने लगीं गोलियां
https://parstoday.ir/hi/news/world-i127866-छात्रों_पर_अचानक_बरसने_लगीं_गोलियां
अमेरिका में फुटबाल खेलते छात्रों पर अचानक बरसने लगीं गोलियां, एक छात्र की मौत
(last modified 2023-09-03T05:00:40+00:00 )
Sep ०३, २०२३ १०:३० Asia/Kolkata
  • छात्रों पर अचानक बरसने लगीं गोलियां

अमेरिका में फुटबाल खेलते छात्रों पर अचानक बरसने लगीं गोलियां, एक छात्र की मौत

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं लोगों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर चुकी हैं किन्तु पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। ताजा मामले में लुइसियाना के एक हाईस्कूल में फुटबाल खेल रहे छात्रों पर गोलियां बरसनी शुरू हो गईं जिसमें एक 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। पुलिस अभी हमलावर को नहीं पकड़ पाई है।

प्राप्त समाचारों के अनुसार अमेरिकी पुलिस अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है और इस घटना के पीछे की वजह जानने की कोशिश की जा रही है।  गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पोर्ट एलन हाईस्कूल के मैदान में एक मेडिकल हेलिकॉप्टर उतारकर दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला का इलाज जारी है और वह खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ज्ञात रहे कि गोलीबारी की घटना अमेरिकी समाज में आम बात हो गयी है और जानकार हल्कों का मानना है कि अमेरिका में लोगों, छात्रों और बच्चों आदि की जो आये दिन हत्यायें होती रहती हैं वे अमेरिकी गन कल्चर का नतीजा हैं। MM