शीतयुद्ध की मानसिकता से बाहर आए अमरीकाः चीन
(last modified Tue, 05 Sep 2023 04:13:47 GMT )
Sep ०५, २०२३ ०९:४३ Asia/Kolkata
  • शीतयुद्ध की मानसिकता से बाहर आए अमरीकाः चीन

चीन का कहना है कि अमरीका को अब शीतयुद्ध वाली अपनी मानसिकता को बदल देना चाहिए। 

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने सोमवार को, अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडने की आगामी वियतनाम यात्रा की ओर संकेत करते हुए कहा कि पूर्वी एशिया के देशों के संबन्ध में संयुक्त राज्य अमरीका को अपनी पुरानी युद्ध वाली मानसिकता को बदलना होगा। 

माओनिंग ने कहा कि संयुक्त राज्य अमरीका को देशों के संविधान का सम्मान करना चाहिए।  उनका कहना था कि अमरीका को अब किसी भी देश को निशाना नहीं बनाना चाहिए। 

चीन की सरकारी प्रवक्ता के अनुसार वियतनाम और चीन दोनो ही देश पहाड़ों और नदियों से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।  इन देशों की बहुत सी परंपराएं समान हैं। 

याद रहे कि दो महीने पहले वियतनाम के प्रधानमंत्री नें चीन के राष्ट्रपति के साथ मुलाक़ात में कहा था कि हम एकल चीन की नीति के प्रति कटिबद्ध हैं।  उन्होंने यह भी कहा कि हम इस बात की अनुमति नहीं देंगे कि चीन और वियतनाम के संबन्धों में कोई बाधा डाले। 

उल्लेखनीय है कि अमरीका हमेशा से चीन का विरोधी रहा है। उसको यह बात भी पता है कि शीतयुद्ध की मानसिकता त्यागने से विश्व स्तर पर उसका वर्चस्व समाप्त हो जाएगा।  यही कारण है कि वह आए दिन विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में संकट पैदा करता रहता है। 

हालांकि अमरीका को अब यह बात स्वीकार कर लेनी चाहिए कि उसका दौर ख़त्म हो चुका है।  वर्तमान समय में संसार के देश अपने राष्ट्रीय हितों के आधार पर फैसले कर रहे हैं न कि अमरीकी हितों के आधार पर।