फ़्रांस के लिए मुसीबत बनता जा रहा है नाइजर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i127924-फ़्रांस_के_लिए_मुसीबत_बनता_जा_रहा_है_नाइजर
एक छोटा सा अफ्रीकी देश नाइजर इस समय फ़ांस जैसे देश के लिए गंभीर चुनौती में बदल चुका है।
(last modified 2023-09-05T05:23:36+00:00 )
Sep ०५, २०२३ १०:५३ Asia/Kolkata
  • फ़्रांस के लिए मुसीबत बनता जा रहा है नाइजर

एक छोटा सा अफ्रीकी देश नाइजर इस समय फ़ांस जैसे देश के लिए गंभीर चुनौती में बदल चुका है।

नाइजर के प्रधानमंत्री ने अपने देश से फ्रांस के राजदूत को त्तकाल निकल जाने को कहा है।

मुहम्मद अलअमीन ज़ैन कहते हैं कि देश से फ्रांस के राजदूत को फौरन निकल जाना चाहिए।  नाइजर की सैन्य परिषद की ओर से निर्धारित किये गए प्रधानमंत्री मुहम्मद अलअमीन ज़ैन ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। 

अपने संबोधन मे उन्होंने कहा कि फ़्रांस के राजदूत के लिए हमारे देश में कोई जगह नहीं है।  इसी के साथ नाइजर के प्रधानमंत्री का यह भी कहना था कि हमारे देश में फ्रांस के सैनिकों की उपस्थिति ग़ैर क़ानूनी है। 

मुहम्मद अलअमीन ने नाइजर के विरुद्ध लगाए गए प्रतिबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि कुछ देशों की ओर से हमारे देश के विरुद्ध जो प्रतिबंध लगाए गए हैं वे ग़लत है।  उनका यह भी कहना था कि मुहम्मद बाज़ूम की सरकार के बारे में न्यायिक कार्यवाही की जाएगी जिसमें हम किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करेंगे। 

ज्ञात रहे कि 26 जूलाई 2023 को नाइजर के राष्ट्रपति के विशेष गार्डों ने भ्रष्टाचार के कारण इस देश के राष्ट्रपति मुहम्मद बाजूद को गिरफ़्तार कर लिया था।  नाइजर की जनता, अपने देश से फ्रांसीसी सैनिकों की वापसी को लेकर इस देश के विभिन्न नगरों में विरोध प्रदर्शन कर रही है।