Sep ०८, २०२३ ०९:५६ Asia/Kolkata
  • माली में बड़ा आतंकी हमला, 15 सैनिकों समेत 64 की मौत

अफ़्रीक़ी देश माली में एक सैन्य अड्डे और एक यात्री नाव पर हुए आतंकी हमले में 64 लोगों की मौत हो गई है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, अफ़्रीक़ी देश माली में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में अब तक 64 लोगों के मारे जाने की सूचना है। एक अधिकारी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार गुरुवार को उत्तरी माली में नाइजर नदी पर एक सैन्य अड्डे और एक यात्री नाव पर आतंकियों ने हमला कर दिया, इन हमलों में 64 लोग मारे गए हैं। एक सरकारी बयान के मुताबिक़, दो अलग-अलग हमलों में नाइजर नदी पर टिम्बकटू नाव और उत्तरी गाओ क्षेत्र के बंबा में एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया। मारे गए लोगों में 49 आम नागरिक हैं जबकि 15 सैनिकों की भी मौत हुई है। वहीं इस आतंकी हमलों की ज़िम्मेदारी अल-क़ायदा से जुड़े एक संगठन ने ली है। इससे पहले माली की सेना ने सोशल मीडिया पर कहा था कि हथियारों से लैस आतंकवादी समूहों ने  नाव पर लगभग पर हमला कर दिया है। सामने आने वाली जानकारी के अनुसार, जिस नाव पर हमला हुआ है वह अभी भी नदी में फंसी हुई है। सेना यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। सरकारी सूत्रों की तरफ़ से दी गई जानकारी के आतंकी हमले में माली का बड़ा नुक़सान हुआ है। हमले में हुई मौतों के बाद माली में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है।

सोशल मीडिया पर जारी तस्वीरों में नदी के ऊपर काले धुएं का गुबार उठता दिख रहा है। घटना एक दूरदराज़ के इलाक़े में हुई। हालांकि फोटोज की पुष्टि नहीं की गई है। नाइजर नदी उस इलाक़े में बहुत ही अहम ट्रांसपोर्ट लिंक है, जहां पर सड़क और बुनियादी ढांचा बहुत ख़राब है और ट्रेन सुविधा भी नहीं है। माली में यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब पिछले महीने अल-क़ायदा से जुड़े गठबंधन ने ऐलान किया था कि वह उत्तरी माली के ऐतिहासिक चौराहे वाले शहर टिम्बकटू में अवरोध पैदा कर रहा है। बता दें कि ग़रीब अफ़्रीक़ी देश माली साल 2012 से असुरक्षा से जूझ रहा है। उस समय अशांत उत्तर में जातीय तुआरेग्स के नेतृत्व में विद्रोह भड़क उठा था जब आतंकी गुटों ने विद्रोहियों को भड़काने का काम किया था। आतंकवादियों ने साहेल और तटीय और पश्चिम अफ़्रीक़ी देशों में अपनी जड़ें मज़बूत कर ली हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साहेल में अब तक बड़ी संख्या में लोगों को आतंकी अपना शिकार बना चुके हैं वहीं हज़ारों लोग दसरी जगहों पर जाने को मजबूर हो गए हैं। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें

टैग्स