Sep १३, २०२३ १४:५७ Asia/Kolkata
  • अमरीका में चलने वाला राजनीतिक संकट रूस के हित मेंःपुतीन

विलादिमीर पुतीन कहते हैं कि अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति के विरुद्ध अनेक आपराधिक आरोप लगाना, एक प्रकार का राजनीतिक उत्पीड़न है जो अमरीका की राजनीतिक व्यवस्था के पतन को दर्शाता है। 

रूस के राष्ट्रपति ने मंगलवार को अपने एक संबोधन में अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ घटने वाली घटनाओं को एक राजनीतिक प्रतिस्पर्धी के लिए उत्पीड़न बताया है।  उन्होंने कहा कि यह काम विश्व जनमत विशेषकर अमरीकी जनता की आखों के सामने किया जा रहा है।  

विलादिमीर पुतीन कहते हैं कि वर्तमान परिस्थितियों मे अमरीका यह नहीं कह सकता कि उसको दूसरे देशों को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने का अधिकार है।  रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि सत्ता को लेकर संयुक्त राज्य अमरीका में इस समय जो विवाद चल रहा है वह रूस के लिए लाभदायक है। 

उन्होंने कि जब वे सत्ता को हथियाने के लिए हर हथकण्डे का प्रयोग कर सकते हैं तो इससे उनकी वास्तविकता का पता चलता है।  पुतीन के अनुसार वे स्वंय ही इस समय वह काम कर रहे हैं जिसका झूठा आरोप वे रूस पर मढ़ रहे हैं।  विलादिमीर पुतीन ने कहा कि ट्रम्प पर रूस के साथ विशेष संबन्ध रखने का आरोप है जो कि पूरी तरह से हास्यास्पद एवं बकवास है। 

पुतीन के अनुसार डोनाल्ड ट्रम्प ही वे अमरीकी राष्ट्रपति थे जिन्होंने रूस के विरुद्ध सबसे अधिक प्रतिबंध लगाए।  रूसी राष्ट्रपति का मानना है कि अमरीका के अधिकांश राजनेता रूस को एसे दुश्मन के रूप में देखते हैं जो उनके अस्तित्व के लिए ख़तरा है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें

टैग्स