सीना मरूस्थल मे सात मिस्री सैनिकों की हत्या
(last modified Tue, 19 Sep 2023 04:23:28 GMT )
Sep १९, २०२३ ०९:५३ Asia/Kolkata
  • सीना मरूस्थल मे सात मिस्री सैनिकों की हत्या

मिस्र के राष्ट्रपति की ओर से सीना मरूस्थल को आतंकी रहित की घोषणा के बावजूद वहां पर सात और सैनिक मारे गए।

मिस्र के सीना मरूस्थल में इस देश के सात सैनिकों की एक विस्फोट में मौत हो गई।

मिस्र के पूर्वी सीना प्रांत के चिकित्सा सूत्रों ने इस बारे में बताया है कि सीना मरूस्थल में सैनिकों की एक छावनी के पास होने वाले विस्फोट में यह सात सैनिक मारे गए।  एक संदिग्ध विस्फोट के बाद इन सैनिकों को सैनिक अस्पताल ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।  अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह विस्फोट किसी तकनीकी कमी के कारण हुआ था फिर कोई आतंकवादी हमला था।

कुछ महीनों पहले मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फ़त्ताह अस्सीसी ने एलान किया था कि सीना मरूस्थल को आतंवादियों से मुक्त करा लिया गया है।  दो महीने पहले उत्तरी सीना प्रांत के अलअरीश नगर में सुरक्षाबलों के मुख्यालय पर हमले में 30 मिस्री सिपाही मारे गए थे।  मिस्र के सीमा मरूस्थल से इससे पहले भी कई बार आतंकी हमलों की ख़बरें आती रही हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें