इराक़ियों को हर्जाना नहीं दे रहा है अमरीकाः ह्यूमन राइट्स वाॅच
मानवाधिकारों के संगठन का कहना है कि अमरीका उन इराक़ियों को हर्जाना नहीं दे रहा है जिनको उसने यातनाएं दी थीं।
ह्यूमन राइट्स वाॅच के अनुसार वे इराक़ी जिनको अमरीकी सैनिकों ने यातनाएं दी थीं उनको संयुक्त राज्य अमरीका की ओर से कोई हर्जाना नहीं दिया जा रहा है।
इराक़ पर हमले के बाद अमरीकियों बहुत बड़ी संख्या में इराक़ियों की हत्याएं कीं और केवल शक के आधार पर हज़ारों इराक़ियों को जेल में बंद कर दिया।
जिन इराक़ियों को शक के आधार पर जेलों में बंद किया गया था उनको अमरीकी सैनिकों ने बहुत यातनाएं दीं। इस मामले में इराक़ की अबूग़ैरब जेल बहुत मश्हूर हुई थी।
इसी बीच मानवाधिकारों की संस्था ह्यूमन राइट्स वाॅच ने अपनी ताज़ा रिपोर्ट में बताया है कि इराक़ की अबूग़ुरैब के अतिरिक्त को अन्य बंदीग्रहों में जिन इराक़ियों को अमरीकी सैनिकों ने यातनाएं दी थीं उनको न तो कोई हर्जाना मिला है और न ही उनकी कोई सहायता की जा रही है। हालांकि यह बात सिद्ध हो चुकी है कि इनको केवल शक के आधार पर जेलों में डाला गया और शक के ही आधार पर उनको बहुत यातनाएं दी गईं।
बताया जाता है कि 20 मार्च सन 2003 में अमरीका के तत्कालीन राष्टपति जार्ज बुश ने इराक़ पर हमला कर दिया था। यह हमला संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद की अनुमति के बिना किया गया था। इस दौरान लगभग एक लाख इराक़ियों को शक के आधार पर जेलों में ठूंस दिया गया था।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए