सुरक्षा संकटों से धिरा फ्रांस, मैक्रां की स्वीकारोक्ति
https://parstoday.ir/hi/news/world-i128822-सुरक्षा_संकटों_से_धिरा_फ्रांस_मैक्रां_की_स्वीकारोक्ति
फ्रांस के राष्ट्रपति ने स्वीकार किया है कि उनका देश इस समय गंभीर सुरक्षा संकट में घिरा हुआ है।
(last modified 2023-10-03T08:07:13+00:00 )
Oct ०३, २०२३ १३:३७ Asia/Kolkata
  • सुरक्षा संकटों से धिरा फ्रांस, मैक्रां की स्वीकारोक्ति

फ्रांस के राष्ट्रपति ने स्वीकार किया है कि उनका देश इस समय गंभीर सुरक्षा संकट में घिरा हुआ है।

मैक्रां ने मंगलवार को कहा है कि वर्तमान समय में हमे पूरे फ्रांस में सुरक्षा संकट का सामना है।  एसे मे हमें देश के भीतर सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त और दुरूस्त करना होगा। 

फ्रांस के राष्ट्रपति ने बताया कि देश की सुरक्षा को अधिक दुरुस्त करने के उद्देश्य से गृह मंत्रालय के लिए 15 अरब यूरो का बजट विशेष किया गया है।  बताया जा रहा है कि इन अरबों यूरो में से कुछ का प्रयोग सुरक्षाबलों की इकाइयों के लिए नए उपकरणों पर किया जाएगा।

मैक्रां का यह भी कहना था कि नए सुरक्षा मानदंडों को स्थापित करने के लिए हमें साढे तीन हज़ार बलों की ज़रूरत होगी।  इनमें से दो हज़ार एक सौ बलों को आधुनिक सैन्य इकारियों में प्रयोग किया जाएगा।  उनका मानना है कि फिलहाल देश के सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को अधिक मज़बूत करने की ज़रूरत है। 

उल्लेखनीय है कि वर्तमान समय में फ्रांस को जिन गंभीर आंतरिक संकटों का समाना है उनमें से एक वहां पर सिर उठाता दक्षिणपंथ है जो बहुत ही हिंसक रूप में सामने आ रहा है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।