Oct ०८, २०२३ १४:५५ Asia/Kolkata
  • युद्ध की ज़िम्मेदारी फ्रांस पर आएगीः अलीओफ

फ़्रांस की ओर से आर्मीनिया के लिए हथियारों की आपूर्ति, एक नई झड़प की भूमिका बन सकती है।

आज़रबाइजान गणराज्य के राष्ट्रपति का कहना है कि क्षेत्र में यदि कोई भी नया युद्ध होता है तो इसकी पूरी ज़िम्मेदारी फ्रांस पर आएगी।

इलहाम अलीओफ ने यूरोपीय परिषद के प्रमुख के साथ वार्ता में फ़्रांस द्वारा आर्मीनिया को सशस्त्र किये जाने के बारे में कड़ी चेतावनी दी है।  उन्होंने चार्ल मीशल के साथ वार्ता में कहा कि फ़्रांस की ओर से आर्मीनिया के लिए हथियारों का भेजा जाना, एक नई झड़प की भूमिका बन सकता है।  अलीओफ ने कहा कि यह काम किसी भी स्थति में शांति के मार्ग में नहीं किया जा रहा है।  एसे में यदि कोई भी झड़प होती है तो इसका ज़िम्मेदार फ्रांस होगा। 

आज़रबाइजान गणराज्य के राष्ट्रपति के इस बयान से पहले इस देश के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया था कि फ्रांस को यह बात समझनी चाहिए कि उसका यह काम क्षेत्र में हस्तक्षेप के अर्थ में है जो युद्ध की भूमिका बन सकता है। 

इससे ठीक एक दिन पहले मंगलवार को फ्रांस के विदेशमंत्री ने आर्मीनिया की अपनी यात्रा के दौरान बताया था कि इस देश को हथियार देने के लिए पेरिस ने अपनी स्वीकृति दे दी है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।   

टैग्स