ट्रम्प ने सऊदी अरब को अमरीका के समर्थन की आलोचना की
https://parstoday.ir/hi/news/world-i13039-ट्रम्प_ने_सऊदी_अरब_को_अमरीका_के_समर्थन_की_आलोचना_की
अमरीका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी ने अमरीका की ओर से सऊदी अरब के समर्थन की कड़ी आलोचना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ३०, २०१६ १२:५५ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प ने सऊदी अरब को अमरीका के समर्थन की आलोचना की

अमरीका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी ने अमरीका की ओर से सऊदी अरब के समर्थन की कड़ी आलोचना की है।

डॉनल्ड ट्रम्प ने सऊदी अरब की रक्षा के लिए अमरीकी सरकार की ओर से ख़र्च हो रहे भारी बजट की आलोचना करते हुए कहा है कि वॉशिंग्टन ऐसी स्थिति में रियाज़ का समर्थन कर रहा है जब सऊउदी अरब तेल की क़ीमत गिरने से पहले तक हर दिन तेल बेचकर 1 अरब डॉलर कमाता था।

ट्रम्प ने कहा कि अमरीका, सऊदी अरब का समर्थन करके ख़तरनाक काम कर रहा है क्योंकि एक न एक दिन यह समर्थन वॉशिंग्टन के लिए सिर दर्द बन जाएगा। हाल ही में डॉनल्ड ट्रम्प, अमरीका में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी बनने के लिए ज़रूरी समर्थन पाने में सफल हुए हैं। (MAQ/N)