बाइडेन 17 साल जेल की हवा खा सकते हैं
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन लाखों डॉलर की टैक्स चोरी के आरोप में जेल जा सकते हैं।
अमेरिका में अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर देश में सियासी पारा गरमाने लगा है। जहां पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दूसरी पारी खेलने के लिए जी-जान लगाए हुए हैं, वहीं मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। राष्ट्रपति जो के बेटे हंटर बाइडेन पर 1.4 मिलियन डॉलर टैक्स चोरी का आरोप लगा है, जबकि हंटर आलीशान लाइफस्टाइल जीने के लिए लाखों डॉलर खर्च कर रहे हैं। हंटर बाइडेन के ऊपर यह आरोप अमेरिकी न्याय विभाग ने गुरुवार को लगाया है।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की खबर के मुताबिक सेंट्रल कैलिफोर्निया में अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हंटर के ऊपर गुंडागर्दी और छह दुष्कर्म के आरोप भी लगाए गए हैं। आरोपों में दोषी पाए जाने पर हंटर को 17 साल तक की जेल का सामना करना पड़ सकता है। न्याय विभाग ने कहा कि बाइडेन के खिलाफ जांच जारी रहेगी।
इस तरह राष्ट्रपति जो बाइडेन अपने बेटे की वजह से अलग से सुर्खियों में बने हुए हैं। हंटर पर आरोप है कि उन्होंने जानबूझकर इनकम टैक्स जमा नहीं किया है। उन्होंने 2017 और 2018 में लगभग 15 लाख डॉलर से ज्यादा का टैक्स रिटर्न समय पर नहीं भरा। आरोपों में कहा गया है कि हंटर बाइडेन ने टैक्स भरने की बजाय लैविश लाइफस्टाइल जीने में लाखों डॉलर खर्च किए हैं। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए