भीषण खूनी संघर्ष, 11 की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i131050-भीषण_खूनी_संघर्ष_11_की_मौत
मेक्सिको में कई अपराधियों ने मिलकर एक गांव पर हमला कर दिया।
(last modified 2023-12-10T05:54:47+00:00 )
Dec १०, २०२३ ११:२४ Asia/Kolkata
  • भीषण खूनी संघर्ष, 11 की मौत

मेक्सिको में कई अपराधियों ने मिलकर एक गांव पर हमला कर दिया।

अपराधियों के निशाने पर ग्रामीण कृषक थे। ऐसे में ग्रामीणों ने अपराधियों को दौड़ा लिया। दोनों पक्षों में जमकर गोलाबारी हुई। इसमें कुल 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 8 अपराधी और 3 ग्रामीण शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि मध्य मेक्सिको में एक छोटे कृषक समुदाय के लोगों पर यह हमला किया गया। एक आपराधिक गिरोह के बंदूकधारियों ने अचानक ग्रामीणों पर हमला कर दिया। ग्रामीणों और अपराधियों के बीच हुए इस भीषण संघर्ष में 11 लोगों की मौत हो गई। कई अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच करने में जुटी है। हमलावरों के बारे में सूचना जुटाई जा रही है।

 सोशल मीडिया पर उपलब्ध वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव के लोग राइफल लिए गिरोह के सदस्यों का पीछा करते नजर आ रहे हैं और इस बीच गोलियां चलने की आवाजें सुनाई दे रही है। अपराधी भी ग्रामीणों पर फायरिंग कर रहे हैं। साथ ही साथ वह भागते भी नजर आ रहे हैं। मेक्सिको पुलिस ने बताया कि यह संघर्ष राजधानी मेक्सिको सिटी से लगभग 130 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में टेक्सकल्टिटलन गांव में हुआ।

मेक्सिको पुलिस ने बताया कि 11 मृतकों में से आठ आपराधिक गिरोह के सदस्य थे, जबकि तीन गांव के निवासी थे। पुलिस ने गिरोह की पहचान नहीं की, लेकिन नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल हिंसक गिरोह ‘फैमिलिया मिचोआकाना’ इस क्षेत्र में एक दशक से अधिक समय से सक्रिय है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।