मिस्र में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान हुआ आरंभ
https://parstoday.ir/hi/news/world-i131066-मिस्र_में_राष्ट्रपति_पद_के_लिए_मतदान_हुआ_आरंभ
मिस्र के चुनाव आयोग के अनुसार रविवार 10 दिसंबर 2023 को देश में आगामी राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव स्थानीय समय के अनुसार सुबह 9 बजे आरंभ हो गया।
(last modified 2023-12-10T14:07:46+00:00 )
Dec १०, २०२३ १९:३७ Asia/Kolkata
  • मिस्र में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान हुआ आरंभ

मिस्र के चुनाव आयोग के अनुसार रविवार 10 दिसंबर 2023 को देश में आगामी राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव स्थानीय समय के अनुसार सुबह 9 बजे आरंभ हो गया।

मिस्र की जनता 6 वर्षों के कार्यकाल वाले राष्ट्रपति पद के लिए मतदान कर रही है।  यह कार्यकाल, 2024 से शुरू होकर 2030 तक चलेगा। 

तीन दिनों तक चलने वाला यह मतदान मंगलवार को रात में 9 बजे समाप्त हो जाएगा।  10-11 और 12 दिसंबर तक चलने वाले मतदान के मतों की गणना 13 दिसंबर को होगी। 

मिस्र के वर्तमान राष्ट्रपति अब्दुल फ़त्ताह अस्सीसी सहित इस चुनाव में 3  उम्मीदवार मौजूद हैं।   अस्सीसी सन 2014 में पहली बार मिस्र के राष्ट्रपति बने थे।  यदि कोई भी प्रत्याशी 50 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल नहीं कर पाएगा तो 8-10 जनवरी को फिर से मतदान होगा।

मिस्र की 104 मिलयन की आवादी में 67 मिलयन लोग 18 वर्ष की आयु से अधिक हैं जिनको मतदान करने का अधिकार है। 

वर्तमान समय में मिस्र में राष्ट्रपति का कार्यकाल 6 वर्षों का जो पहले 4 वर्षों का हुआ करता था।  सन 2019 को इसको बढ़ाकर 6 वर्ष कर दिया गया।  यह बात उल्लेखनीय है कि ग़ज़्ज़ा में चल रहे युद्ध के कारण मिस्र के चुनाव में लोग अधिक रुचि लेते नहीं दिख रहे हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।