लावरोफ़ः 7 अक्तूबर को हमास का हमला शून्य से नहीं हुआ
https://parstoday.ir/hi/news/world-i131096-लावरोफ़ः_7_अक्तूबर_को_हमास_का_हमला_शून्य_से_नहीं_हुआ
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने भी संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरस जैसा बयान देते हुए कहा है कि 7 अक्तूबर को हमास का हमला शून्य से नहीं हुआ यानी यह पिछले घटनाक्रमों का नतीजा है।
(last modified 2023-12-11T12:58:50+00:00 )
Dec ११, २०२३ १८:२५ Asia/Kolkata
  • लावरोफ़ः 7 अक्तूबर को हमास का हमला शून्य से नहीं हुआ

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने भी संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरस जैसा बयान देते हुए कहा है कि 7 अक्तूबर को हमास का हमला शून्य से नहीं हुआ यानी यह पिछले घटनाक्रमों का नतीजा है।

लावरोफ़ ने कहा कि मास्को का हमास की राजनैतिक शाखा से संपर्क है और इसके नतीजे में उन क़ैदियों को रिहाई दिलाने में सफलता मिली जो हमास के पास थे।

लावरोफ़ ने कहा कि हमास की राजनैतिक शाखा के साथ हमारा संपर्क है, हमने दोहा में हमास के प्रतिनिधियों से संपर्क किया और रूसी नागरिकों का हाल जाना जो 7 अक्तूबर के हमले के दौरान क़ैदी बना लिए गए थे, इसी तरह रूस के पड़ोसी देशों और अन्य देशों के नागरिकों के बारे में भी हमने हमास से बात की थी जिसके नतीजे में सहमति बनी और इस पर इस्राईल ने भी सार्थक रुख़ अपनाया था।

रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि उनका देश ग़ज़ा पट्टी में संघर्ष विराम के लिए राजनैतिक दबाव बनाए हुए है। इससे पहले लावरोफ़ ने कहा था कि संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रस्तावों के अनुसार फ़िलिस्तीनी स्टेट का गठन होना चाहिए।

फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों की सहायता और रोज़गार के लिए कार्यरत संयुक्त राष्ट्र संघ की संस्थना अनरवा के अधिकारी फ़िलिप लाज़ारीनी ने कहा कि ग़ज़ा में त्रास्दी के हालात हैं, तत्काल संघर्ष विराम किया जाना चाहिए ताकि ग़ज़ा में जो भयानक हालात हैं उन्हें क़ाबू किया जा सके।

लाज़ारीनी ने कहा कि मैंने अपनी ज़िंदगी में कभी इतनी बुरी स्थिति नहीं देखी थी और केवल मैं नहीं बल्कि जिसने भी ग़ज़ा के हालात देखे हैं उसका यही एहसास है।

उन्होंने कहा कि वहां बहुत बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं, इसे हम किस परिप्रेक्ष्य में देख सकते हैं? संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी का कहना था कि 10 लाख से अधिक लोग भारी भीड़ वाले शरण स्थलों में रहने पर मजबूर हैं। लोग मदद मांगने हमारे पास आते हैं और हमारे पास मदद करने की संभावना नहीं है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।