शिया मुसलमानों के विरुद्ध जारी है दाइश का ख़ूनी खेल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i131266-शिया_मुसलमानों_के_विरुद्ध_जारी_है_दाइश_का_ख़ूनी_खेल
अफ़ग़ानिस्तान में आतंकी गुट दाइश के हाथों शिया मुसलमानों की हत्या पर राष्ट्रसंध ने चिंता जताई है। 
(last modified 2023-12-17T02:51:42+00:00 )
Dec १७, २०२३ ०८:२१ Asia/Kolkata
  • शिया मुसलमानों के विरुद्ध जारी है दाइश का ख़ूनी खेल

अफ़ग़ानिस्तान में आतंकी गुट दाइश के हाथों शिया मुसलमानों की हत्या पर राष्ट्रसंध ने चिंता जताई है। 

संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव ने अफ़ग़ानिस्तान के भीतर शिया मुसलमानों पर दाइश के हमलों के बारे में एक रिपोर्ट तैयार करके सुरक्षा परिषद में पेश की है। 

एंटोनियो गुटेरेस की रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले तीन महीनों के दौरान अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल और वहां के बग़लान में आतंकी गुट दाइश के हमलों में 39 शिया शहीद हुए जबकि 78 अन्य शिया मुसलमान घायल हुए। 

राष्ट्रसंघ के महासचिव की तीन महीनों वाली रिपोर्ट में कुछ सुधार करते हुए अफ़ग़ानिस्तान में राष्ट्रसंघ के कार्यालय ने बताया है कि इस दौरान मरने वालों की संख्या 65 और घायलों की तादाद 125 है। 

याद रहे कि पिछले तीन महीनों के दौरान दाइश के आतंकवादियों ने अफ़ग़ानिस्तान में शिया मुसलमानों को लक्ष्य बनाकर कई हमले किये।  हालांकि तालेबान ने वादा किया था कि वह आतंकवादी गुट दाइश के विरुद्ध कड़ी कार्वाही करेगा किंतु व्यवहारिक रूप में एसा कुछ भी नहीं हुआ।  अफ़ग़ानिस्तान में इससे पहले भी शिया मुसलमानों को लक्ष्य बनाकर कई स्थानों पर आतंकी हमले किये जाते रहे हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।